लॉकडाउन में केन्द्र सरकार का तोहफा 162 रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें किस राज्य में हुआ कितना सस्ता लगातार तीसरी बार एलपीजी सिलेंडर की कीमत कटौती

लॉकडाउन में केन्द्र सरकार का तोहफा 162 रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें किस राज्य में हुआ कितना सस्ता

लगातार तीसरी बार एलपीजी सिलेंडर की कीमत कटौती 


लॉकडाउन में केन्द्र सरकार का तोहफा 162 रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानें किस राज्य में हुआ कितना सस्ता

लगातार तीसरी बार एलपीजी सिलेंडर की कीमत कटौती 


प्रियरंजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट 

पटना/मुजफ्फरपुर,बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज कार्यालय 02 अप्रैल, 20 )। लगातार तीसरी बार एलपीजी सिलेंडर की कीमत कटौती की गई है। मई महीने में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 162.50 की कटौती की गई है। तेल विपणन कंपनियां हर महीने की एक तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती है। इस कटौती के बाद दिल्ली में  14.2 किलोग्राम के गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 744 रुपये से घटाकर 581.50 हो गई है। 
मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 579 हो गई है, जबकि पहले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 714.50 थी। कोलकाता में सिलेंडर की कीमत में 190 रुपये की कटौती हुई है। अब यहां एक सिलेंडर 584.50 का हो गया है। वहीं चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 569.50 रुपये हो गई है। एलपीजी सिलेंडर की दरें हर महीने के पहले दिन बदली की जाती हैं, पिछले दो महीनों से कीमतों में कटौती हो रही है जबकि पिछले साल अगस्त से कीमतें बढ़ रही थीं।
25 मार्च से शुरू हुए कोरोना लॉकडाउन के बाद से देश के अधिकांश हिस्सों में एलपीजी सिलेंडरों की खरीद को लेकर घबराहट देखी गई है। खुदरा विक्रेता इस बात पर जोर दे रहे हैं कि देश में एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और स्थानीय मांग को पूरा करने के लिए गैस का पर्याप्त भंडार है।
भारत के सबसे बड़े ईंधन रिटेलर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड (IOC) ने कहा कि उसने अप्रैल में बिक्री में 20% की वृद्धि दर्ज की है। भारत में एलपीजी सिलेंडरों की कीमत मुख्य रूप से दो कारकों पर निर्भर है - एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय कीमतें, अमेरिकी डॉलर और रुपये की विनिमय दर।
हर घर को एक साल में सब्सिडी वाली दरों पर 14.2 किलो के 12 सिलेंडर दिए जाते हैं। इससे आगे अगर कोई भी गैस सिलेंडर लेता है तो उसे बाजार कीमत पर खरीदना होता है। PAHAL (एलपीजी के प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) योजना के तहत, उपभोक्ताओं को सब्सिडी दर पर एलपीजी सिलेंडर मिलता है।
*जानें किस राज्य में कितना सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर*
*शहर   मई में दाम      अप्रैल में दाम*
दिल्ली        581.50            744.00
कोलकाता        584.50            744.50
मुंबई                579.00                714.50
चेन्नई        569.50                761.50
गुरुग्राम        588.50              750.00
नोएडा        585.50             739.50
बेंगलुरु        585.00             744.00
भुवनेश्वर           592.50             744.50
चंडीगढ़        583.00                 758.50
हैदराबाद        589.50             796.50
जयपुर        583.00                 731.00
लखनऊ           581.00                 779.00
पटना               621.00
समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रियरंजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट सम्प्रेषित । Published by Rajesh kumar verma

Comments

Popular posts from this blog

महज सोलह दिनों में छह रेल सिग्नल-कर्मचारी कार्य करते हुए हो गए रन-ओवर

पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को ब्लड फ़ोर्स टीम के सदस्यों द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

दो दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन विद्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग द्वारा किया गया आयोजित