थर्मल स्केनिंग से घर घर जा कर रहे कोविड-19 संक्रमित लोगों की पहचान:- प्रशांत पंकज

थर्मल स्केनिंग से घर घर जा कर रहे कोविड-19 संक्रमित लोगों की पहचान:- प्रशांत पंकज

बिना डरे बिना थके बिना रूके लगातार कोरोना योद्धा के रूप में उजियारपुर विधानसभा का एक मात्र चेहरा

सुदर्शन कुमार की रिपोर्ट 

 समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 16 मई,20 ) । समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखण्ड के भाजपा नेता प्रमेश कुशवाहा को जिला भाजपा किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर युवा जनता दल(यू) के राष्ट्रीय सचिव प्रशांत कुमार पंकज ने उनके आवास पर जाकर हार्दिक बधाई देते हुये कहा कि इनके नेतृत्व मे जिला किसान संगठन और भी मजबूत होगा ।

इस दौरान श्री प्रशांत पंकज ने उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र में चैता पंचायत का दौरा कर अपने नेतृत्व में मेडिकल सहयोगी के द्वारा थर्मल स्केनरों की मदद से कोविड-19 से प्रभावित लोगों का थर्मल स्कैनिंग किया गया । 

इस बीच  गाँव में लगभग तीन सौ ग्रामीणों का थर्मल स्केनिंग किया गया। उन्होने बताया कि गाँव में रह रहे सभी लोगों की मेडिकल टीम द्वारा थर्मल स्केनिंग की जा रही है ताकि प्रभावित लोगों की पहचान की जा सके । उन्होने ये भी कहा कि इस विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी पंचायतों मे एक एक घर जाकर थर्मल स्केनिंग कर प्रभावित लोगों की पहचान की जायेगी ।




मौके पर चैता उतरी के मुखिया मुकेश कुमार पाण्डेय, भाजपा अत्यंत पिछड़ा मोर्चा के जिला प्रवक्ता अमित चौरसिया, भाजपा नेता मनोज पाण्डेय, संजित पाण्डेय, नवल किशोर राय, रवीन्द्र चौरसिया, मनीष कुमार, डॉ. विवेक दत्त, मणिभूषण राय सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे । समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा सुदर्शन कुमार की रिपोर्ट प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma 

Comments