बिहार के सात जिलों से मिले कोरोना संक्रमण के 24 नए मामले, पटना में 20 दिन की बच्चा भी हुआ संक्रमित

बिहार के सात जिलों से मिले कोरोना संक्रमण के 24 नए मामले, पटना में 20 दिन की बच्चा भी हुआ संक्रमित 

मुजफ्फरपुर जिला संवाददाता प्रियरंजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


पटना/मुजफ्फरपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन 14 मई,20 ) । बुधवार की शाम बिहार के सात जिलों से मिले कोरोना संक्रमण के 24 नए मामले, पटना में 20 दिन की बच्चा भी हुआ संक्रमित । मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में कोविड-19 का संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ रहा है कि प्रतिदिन दर्जनों मरीज सामने आ रहे हैं । स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक ताजा अपडेट जारी किया गया है । इस नए अपडेट के मुताबिक बिहार में 29 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही बिहार में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 932 हो गया है । समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रियरंजन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma

Comments