कोरोना संक्रमण में मोहनपुर की मुखिया लगातार राहत बाटते हुए सोमवार को वार्ड 4 में 175 लोगो को खाद्यान्न दी।

कोरोना संक्रमण में मोहनपुर की मुखिया लगातार राहत बाटते हुए सोमवार को वार्ड 4 में 175 लोगो को खाद्यान्न दी

                                      मुखिया जी द्वारा राहत वितरण

अमरदीप नारायण प्रसाद की रिपोर्ट

समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 11 मई,20 ) । कोरोना संक्रमण में मोहनपुर की मुखिया लगातार राहत बाटते हुए सोमवार को वार्ड 4 में 175 लोगो को खाद्यान्न दी। मोहनपुर की मुखिया सह जिला अध्यक्ष मुखिया संघ समस्तीपुर श्रीमती खुशबू यादव के द्वारा अपने पंचायत के वार्ड संख्या -04 ( खरीदाबाद )मगरदही में जागरूकता अभियान चला कर लोगों  से साफ सफाई को ले कर सतर्कता बरतने की अपील की ।

 वहीं उन्होंने कहा कि बार-बार हाथ धोएं, अगर बाहर निकलने की खास जरूरत हो तभी निकलें। मास्क लगाना हरगिज़ न भूलें।अब समस्तीपुर भी कोरोना के चपेट में आ गया है इसलिए घर में रहे सुरक्षित रहे। वहीं सुरक्षा व लॉक डाउन को लेकर केंद्र और राज्य सरकार ने जो एडवाइज़री जारी की है ।

उसका हम सभी अनुपालन करें और  साथ ही गांवों में घूम- घूम कर लोगों के बीच मास्क, साबुन तथा 175 पैकेट राशन सामग्री में चावल, दाल, आटा, चूरा,आलू, प्याज,सोयाबीन,सरसो तेल,नमक, बिस्कुट,मिक्चर,चॉकलेट एवं साथ में रुपया भी वितरण किया गया,जिसका व्यवस्था युवा समाजसेवी विमलेश राय के द्वारा किया गया। समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा अमरदीप नारायण प्रसाद की रिपोर्ट सम्प्रेषित ।
 Published by Rajesh kumar verma

Comments