कोरोना सुरक्षाकर्मियों के लिए सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता , सभी कोरोनावायरस सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा बीमा कवर तथा पीएम केयर फंड से आम श्रमिक और आम जनता को अविलंब सहायता उपलब्ध कराया जाए : सी.आई.टी.यू.

राजेश कुमार वर्मा
विभिन्न मांगों को लेकर अस्पताल कर्मियों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों ने मांग पट्टी पहन किया कार्य
कामगार यूनियन ने जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर मांग तख्ती के साथ प्रदर्शन किया तथा जिला मुख्य अस्पताल से जिला पदाधिकारी मुख्यालय के मुख्य द्वार तक जुलूस के रूप में मार्च कर जिला मुख्यालय के मुख्य द्वार पर सीटू कार्यकर्ताओं ने मांग को लेकर प्रदर्शन किया
समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज कार्यालय 14 मई,20 ) । सी.आई.टी.यू. के आह्वान पर अखिल भारतीय कार्यक्रम के अंतर्गत कोरोना सुरक्षाकर्मियों के लिए सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता , सभी कोरोनावायरस सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा बीमा कवर तथा पीएम केयर फंड से आम श्रमिक और आम जनता को अविलंब सहायता उपलब्ध कराया जाए सहित दर्जनों मांग को लेकर अस्पताल कर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने मांग पट्टी पहनकर कार्य किया , तथा उनके समर्थन में तमाम कामगार यूनियन ने जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर मांग तख्ती के साथ प्रदर्शन किया तथा जिला मुख्य अस्पताल से जिला पदाधिकारी मुख्यालय के मुख्य द्वार तक जुलूस के रूप में मार्च कर जिला मुख्यालय के मुख्य द्वार पर सीटू कार्यकर्ताओं ने मांग को लेकर प्रदर्शन किया तथा सरकार के अनदेखी रवैया के प्रति रोष व्यक्त किया तथा मांग किया कि करोना सुरक्षाकर्मी स्वास्थ्य कर्मी तथा श्रमिकों को अविलंब पीपीई कीट सुरक्षा बीमा नौकरी की सुरक्षा तथा तमाम श्रमिक के अधिकार को अभिलंब सरकार पूर्ति करें तथा झूठे एवं कोरे लफ्फाजी बंद करें l
भारतीय केंद्रीय ट्रेड यूनियन (सी.आई.टी.यू.) तथा तमाम श्रमिक संगठन बी.एस.एस.आर. यूनियन, एम.डी.एम. , खेत मजदूर यूनियन ,परिवहन यूनियन, निर्माण यूनियन ,किसान सभा, डी.वाई.एफ.आई. , एस.एफ.आई. , आदि संगठन ने कोरोना स्वास्थ्य कर्मियों , कोरोना सुरक्षा कर्मियों तथा आम श्रमिकों के हित में उत्तर प्रदेश सरकार सहित 9 राज्यों ने जो श्रमिक विरोधी नीति और उद्योग के स्वामियों को यानी पूंजीपतियों को अगले 3 साल के लिए श्रमिक कानूनों से छूट दी है वह अभिलंब वापस ले , अगर सरकार श्रमिक विरोधी और पूंजीपतियों के हित में किए गए संशोधन को वापस नहीं लेती है तो भारतीय केंद्रीय ट्रेड यूनियन (सी.आई.टी.यू.) अपने आंदोलन को और तेज करेगा तथा आम जनमानस और श्रमिकों के बीच में इस सरकार की मनसा को उजागर करेगी तथा श्रमिकों पर पड़ने वाले प्रभाव को श्रमिकों को जागृत कर आंदोलन को तेज करेगी l
अगर सरकार श्रमिक कानून में संशोधन को वापस नहीं लेती है तो फैक्ट्री एक्ट में संशोधन से काम के घंटे 8 से बढ़कर 12 हो जाएंगे, न्यूनतम वेतन से कम मजदूरी दी जाएगी , बेगार कराना आसान हो जाएगा , श्रमिकों को एक ही काम के लिए अलग-अलग वेतन दिए जाएंगे, ट्रेड यूनियन के अधिकारों पर हमला होगा , मालिकों की मनमानी करने की छूट होगी , वाद विवाद होने पर श्रम न्यायालय में पेश नहीं किया जाएगा , काम के घंटे , अवकाश , मध्यान्ह अवकाश , सुरक्षा व्यवस्था , कैंटीन सुविधाओं आदि से वंचित किया जाएगा l श्रमिकों की हालात गुलामों जैसी बनाने की व्यवस्था सरकार के द्वारा की जा रही है , प्रवासी मजदूरों से सुविधाओं में कटौती , मालिक भविष्य निधि में पैसा नहीं भी देगा तो कोई कानूनन कार्यवाही नहीं किया जाएगा , श्रमिकों को चिकित्सा सुविधा , चोट लगने पर मुआवजा, पेंशन और बोनस आदि से वंचित किया जाएगा l असंगठित श्रमिकों को कोई सुविधा नहीं दिया जाना जो भी थोड़ी बहुत सुविधा प्राप्त है उसे छीन लिया जाएगा और आज के आधुनिक युग में आजाद भारत में श्रमिकों की हालात गुलामों जैसी हो जाएगी l इसलिए भारतीय केंद्रीय ट्रेड यूनियन मांग करता है कि अभिलंब श्रमिक कानून में किए जा रहे श्रमिक विरोधी संशोधन को वापस ले और श्रमिकों के कार्य करने का उचित वातावरण प्रदान करें l
प्रतिरोध एवं मांग दिवस पर सीटू समस्तीपुर जिला कमेटी एवं जिला कमेटी किसान सभा बी.एस.एस आर. यूनियन , परिवहन यूनियन , निर्माण यूनियन , किसान सभा , खेतिहर मजदूर यूनियन , एम डी.एम. , डी.वाई.एफ.आई. , एस.एफ.आई. सहित युवा आम जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज किया l
प्रतिरोध एवं मांग दिवस पर सीटू अध्यक्ष रघुनाथ राय , सचिव मनोज कुमार गुप्ता , कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर कुमार , पार्थो सिन्हा , डॉ. एस.एम.ए.इमाम , रामप्रकाश यादव , संजय कुमार , अविनाश राय , शशिकांत , सत्यनारायण सिंह , भोला राय , उपेंद्र राय , ललन कुमार, कृष्णकांत ,अनुपम कुमार ,अनिल कुमार, शिव्नदु कुमार सहित सैकड़ों सी.आई.टी.यू. कार्यकर्ता उपस्थित थे l उपरोक्त जानकारीत्रसी.आई.टी.यू. जिला कमेटी समस्तीपुर के मनोज कुमार गुप्ता सचिव, इकाई समस्तीपुर द्वारा श्याम सुंदर कुमार कोषाध्यक्ष सी.आई.टी.यू. समस्तीपुर के माध्यम से वाट्सएप पर दिया गया । समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma

Comments