नगर पंचायत के खिलाफ सोशल मीडिया पर लिखना पड़ा महंगा। वार्ड पार्षद ने दर्ज कर दी रंगदारी का मुकदमा

अमरदीप नारायण प्रसाद की रिपोर्ट
नगर पंचायत के कार्यों से असंतुष्ट जनता द्वारा सोसल मीडिया पर आवाज उठाने के कारण एक सम्मानित जन प्रतिनिधि द्वारा आम जनता के ऊपर रंगदारी का झूठा मुकदमा करने को लेकर शहर के लोगो में भय व्याप्त है एंव इसकी घोर निंदा की जा रही है
घटना की निष्पक्ष जाँच के लिए एक 20 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल श्री सत्यनारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार मिश्रा से मिलकर उपरोक्त कांड की निष्पक्ष जांच की मांग किये
दलसिंहसराय/समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 12 मई,20 )।नगर पंचायत के खिलाफ सोशल मीडिया पर लिखना पड़ा महंगा। वार्ड पार्षद ने दर्ज कर दी रंगदारी का मुकदमा। मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि दलसिंहसराय नगर पंचायत वार्ड 06 के वार्ड पार्षद एवम नगर पंचायत की लापरवाही के खिलाफ सोशल मीडिया पर लिखना आशीष स्वर्णकार, राजू पोद्दार एवम गोपाल ठाकुर को महंगा पड़ गया। वार्ड पार्षद श्री मति राजकुमारी देवी ने इन तीनो स्थानीय नागरिको के विरुद्ध स्थानीय थाना में 05 लाख रु रंगदारी मांगने का मुकदमा 137/20 दर्ज करा दी है।
उपरोक्त धटना की जानकारी होने पर शहर में शांति ब्यबस्था एवम कानून के प्रति लोगों में विश्वास बनाये रखने के उद्देश्य से कांड की सत्यता की जानकारी के लिये स्थानीय नगर विकास समिति द्वारा सर्वदलीय बैठक बुलाई गई । बैठक में कांग्रेस, सीपीआई, बीजेपी, लोजपा, रालोसपा, जदयू, नगर विकास समिति के साथी एंव स्थानीय दर्जनों व्यवसायी उपस्थित हुए । वैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष श्री सत्यनारायण सिंह किये। बैठक में सभी लोगों द्वारा विभिन्न स्रोतों से कांड संख्या 137/20 की सत्यता की जानकारी की गई तो पता चला कि कोरोना वायरस को लेकर नगर पंचायत द्वारा शहर में साफ सफाई, फागिंग, सेनिटाइजर छिड़काव में गुणवत्ता की कमी एवम नाला निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग करने के खिलाफ कांड में बनाये गए अभियुक्तों द्वारा सोशल मीडिया पर कांड के वादी वार्ड पार्षद एवं नगर पंचायत के खिलाफ न्यूज वायरल किया गया था।जिससे आक्रोशित होकर उपरोक्त धटना दर्ज कराया गया है।
घटना की निष्पक्ष जाँच के लिए एक 20 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल श्री सत्यनारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार मिश्रा से मिलकर उपरोक्त कांड की निष्पक्ष जांच की मांग किये। प्रतिनिधि मंडल में नगर विकास समिति के अध्यक्ष सह पूर्व मुख्य पार्षद सुशील कुमार सुरेका, सीपीआई के अंचल मंत्री विनोद समीर,भाजपा के जिला कार्य समिति सदस्य श्री सुजीत कुमार पाठक, रंजीत साहू, संजय सोनी, रालोसपा के प्रदेश महासचिव मति स्वीटी प्रिया, लोजपा के प्रदेश के नेता विनय कुमार चौधरी, जदयू के नगर अध्यक्ष सुनील कुमार बमबम, विजय पोद्दार, संजीव कुमार लाल(संजू), वार्ड पार्षद वीरेन्द्र राउत, नगर विकास समिति के महासचिव हरिश्चंद्र पौद्दार, उदयशंकर प्रसाद पिंटू,संजय कुमार मिट्ठू, जगन्नाथ प्रसाद, रंजन कुमार, व्यवसायी संघर्ष मोर्चा के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार सोनी, शर्राफ़ा व्यवसायी संघ के सचिव विनोद कुमार प्रसाद, हरिओम प्रसाद, मुकेश ठाकुर थे।
नगर पंचायत के कार्यों से असंतुष्ट जनता द्वारा सोसल मीडिया पर आवाज उठाने के कारण एक सम्मानित जन प्रतिनिधि द्वारा आम जनता के ऊपर रंगदारी का झूठा मुकदमा करने को लेकर शहर के लोगो में भय व्याप्त है एवं इसकी घोर निंदा की जा रही है। समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा अमरदीप नारायण प्रसाद की रिपोर्ट सम्प्रेषित । Published by Rajesh kumar verma

Comments