आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी के जन्मदिवस पर इम्युनिटी कीट का वितरण किया गया

आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी के जन्मदिवस पर इम्युनिटी कीट का वितरण किया गया

सुर्दशन कुमार की रिपोर्ट 

समस्तीपुर,बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज कार्यालय 14 म ई,20 ) । विश्व बंधुत्व और रचनात्मकता के अग्रदूत तथा शांति व सद्भाव के सूत्रधार एवं आध्यात्मिक गुरु श्रद्धेय श्री श्री रविशंकर जी का जन्मदिन आज हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। सरकार द्वारा सोशल डिस्टनसिंग का ध्यान रखते हुए इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग परिवार, समस्तीपुर द्वारा शहर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों सहित कई स्थानों पर रोग प्रतिरोधक किट (इम्युनिटी किट) का वितरण किया गया।

अपने जन्मदिन के अवसर पर गुरुदेव ने ट्वीटर पर आमजनों को यह संदेश दिया है कि  जब तक इसका वैक्सीन नहीं आ जाता है तब तक शरीर के इम्युनिटी पॉवर को ही बढ़ाना इससे लड़ने का एक एकमात्र उपाय है। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के अपेक्स बॉडी मेंबर पंकज ज्योति ने बताया  कि वैश्विक आपदा जैसी कोरोना महामारी से बचाव हेतु संस्था द्वारा निर्मित आयुर्वेदिक इम्युनिटी किट में अमृत टरमरिक ,आयुकांति, शक्ति ड्रॉप , तुलसी अर्क इत्यादि का उपयोग से मनुष्य में इम्युनिटी पॉवर बढ़ेगा साथ ही संबंधित दवाइयों से मानव के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगा। इस अवसर परआर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा यह किट उप विकास आयुक्त ,आरक्षी अधीक्षक ,जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी, लेखा पदाधिकारी शहर के भारतीय स्टेट बैंक के विभिन्न शाखा के पदाधिकारियों सहकारिता बैंक, जिला स्वास्थ्य सोसायटी ,कई अधिवक्ता सहित दर्जनों गरीब परिवार के बीच किट का वितरण किया गया।  मौके पर पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह, जदयू के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह, अधिवक्ता कृष्ण कुमार, साधना देवी विद्यापीठ के चेयरमैन पंकज ठाकुर , विजय अरोड़ा , धनंजय कुमार, सत्यनारायण सिंह , अमित गुंजन अरुण चौधरी , मुन्ना जी, अमरदीप कुमार आदि उपस्थित थे। समस्तीपुर कार्यालय से सुदर्शन कुमार की रिपोर्ट राजेेेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma 

Comments