हिसुआ के संक्रमित एरिया में हो रहा भवन निर्माण कार्य लॉकडाउन की नियम की उड़ी धज्जियां

हिसुआ के संक्रमित एरिया में हो रहा भवन निर्माण कार्य लॉकडाउन की नियम की उड़ी धज्जियां



नवादा ब्यूरो आलोक वर्मा/ राजेश कुमार की रिपोर्ट 



प्रशासनिक निष्क्रियता के कारण हिसुआ में लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं



हिसुआ/नवादा, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 14 मई,20 )। प्रशासनिक निष्क्रियता के कारण हिसुआ में लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है। अब तो प्रशासन के नाक के नीचे संक्रमित एरिया में भी बेरोकटोक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। जानकारी के अनुसार प्रखंड के उड़सा ग्राम में 27 अप्रैल को एक महिला कोरोना से संक्रमित मिली थी ।वहीं 10 अप्रैल को क्वारंटाइन सेंटर हिसुआ में भी एक व्यक्ति कोरोना पाॅजिटीव पाया गया था । उड़सा में कोरोना पाॅजिटिव मिलने पर तीन किलोमीटर तक की परिधि तक के एरिया को सील कर दिया गया था और तीन किलोमीटर के दायरे में नगर पंचायत हिसुआ भी था । यहाॅ भी सारे गलियों को सील कर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी । जानकारी के अनुसार संक्रमित एरिया में न तो कोई दुकान खुलेगी और न कोई निर्माण कार्य ही होगा । सिर्फ नगरवासियों को आवश्यक आवश्यकता की वस्तु को होम डिलीलरी किया जायेगा । लेकिन सारे नियमों को धज्जियाॅ उड़ाते हुए नगर पंचायत के महादेव मोड़ में निर्माण कार्य जारी है । इस संदर्भ में प्रखंड विकास पदाधिकारी डाॅ.मृत्युंजय कुमार ने कहा कि प्रशासन भेजकर वस्तु स्थिति का मुआईना कराया जाता है और विधि संवत कार्रवाई की जायेगी । समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा आलोक वर्मा की रिपोर्ट प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma 

Comments