गोवर्धन पुलिस ने दो इंजन चोरों को भेजा जेल

 गोवर्धन पुलिस ने दो इंजन चोरों को हिरासत में ले भेजा जेल

मथुरा ब्यूरो डॉ० केशव आचार्य गोस्वामी की रिपोर्ट 

गोवर्धन पुलिस ने दो इंजन चोरों को भेजा जेल


गोवर्धन/मथुरा, उत्तरप्रदेश ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन 13 मई,20 ) । उत्तरप्रदेश जनपद के गोवर्धन क्षेत्र के गांव पेठा से चोरी हुए  इंजन पंप सेट, और बिना नंबर की मैक्स पिकअप गाड़ी सहित दो चोरों को गोवर्धन पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया । जबकि 2 चोर अभी फरार हैं । किसान द्वारा गोवर्धन थाने में चोरी का मुकदमा भी दर्ज कराया गया । 
                      जेनरेटर चोर गिरफ्तार पुलिस हिरासत में

जिसमें पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि चोरी के इंजन और पंप को मैक्स पिकअप गाड़ी से चोर गोवर्धन बाईपास के रास्ते राजस्थान में बेचने के लिए ले जा रहे हैं थाना प्रभारी लोकेश भाटी के नेतृत्व में गोवर्धन पुलिस ने दो चोरों को गाड़ी और इंजन सहित गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए चोरों के नाम सोनू पुत्र रामदास निवासी मुखराई और बृजलाल पुत्र कुमार पाल निवासी पेठा थाना गोवर्धन बताए गए । 
                                   बरामद जेनरेटर 

इनके दो अन्य साथी जीवन सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी मुखराई और प्रेम सिंह पुत्र रामदास निवासी मुखराई मौके से भागने में सफल रहे जिनकी तलाश  पुलिस द्वारा की जा रही है गोवर्धन क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 12 तारीख की रात को किसान अंगद सिंह के खेत से पंपसेट और इंजन को चुरा ले गए थे किसान की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था और पुलिस चोरों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी पकड़े गए दोनों चोरों को पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया और बाकी दो साथियों की तलाश कर शीघ्र ही उन्हें भी जेल की सलाखों के अंदर किया जाएगा। 


                            
समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा डॉ० केशव आचार्य गोस्वामी की रिपोर्ट प्रकाशित । 
Published by Rajesh kumar verma 

Comments