समस्तीपुर में डीजीेपी व डीएम का फर्जी ट्विटर एकाउन्ट बनाना युवक को पड़ा महंगा पुलिस प्रशासन ने सूचना के आधार पर लिया हिरासत में


समस्तीपुर में डीजीेपी व डीएम का फर्जी ट्विटर एकाउन्ट बनाना युवक को पड़ा महंगा पुलिस प्रशासन ने सूचना के आधार पर लिया हिरासत में 




https://youtu.be/fzoOCgFLX3w


 पत्रकार वार्ता में सदर अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक कुंदन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुऐ कहा की जिला प्रशासन के सूचना पर पुलिस ने फर्जी ट्विटर बनाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है 

 उजियारपुर से सुदर्शन कुमार की रिपोर्ट 

 समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 09 मई,20 )। जिला अंतर्गत उजियारपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक युवक की गिरफ्तारी साइबर अपराध के जुल्म में किया है । युवक डीएम व डीजीपी के नाम से फर्जी ट्विटर एकाउन्ट बना के चलाता था । जिससे बिहार के पुलिस महानायक डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे हैरान थे लेकिन उन्होंने कह दिया था अपराधी आकाश में हो या पाताल में उसे ढूंढ निकाला जाएगा और कानून क्या चीज है उसे यह बताया जाएगा। अंततः आज युवक पकड़ा गया । युवक की पहचान उजियारपुर थाना के पतैली निवासी उपेंद्र महतो का पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है। वहीं इस घटना की पुष्टि करते एसडीपीओ दलसिंहसराय कुंदन कुमार ने उजियारपुर थाना पर प्रेसवार्ता कर बताये कि इसकी सूचना मिलने पर उजियारपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर शनिवार को इसे गिरफ्तार किया । वहीं फर्जी एकाउंट से डीएम समस्तीपुर के असली एकाउंट पर किसी कृषि संबंधी पोस्ट किया था । उसके बाद हरकत में आई प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी और उसे गिरफ्तार कर  लिया गया। समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा सुदर्शन कुमार चौधरी की रिपोर्ट सम्प्रेषित । 
Published by Rajesh kumar verma

न्यूज, विज्ञापन प्रकाशन के लिए हमारे वाट्सएप 8804781897 पर सम्पर्क करें या मिलें । 24 × 07 आपकी सेवा में तत्पर । युट्यूब, फेसबुक, ट्विटर, वाट्सएप, गुगल बेव पोर्टल पे प्रकाशित । अगर हमारा ऑडियो/विडियों क्लिप अच्छा लगे तो लाईक, कॉमेंट, शेयर अवश्य करें। परीक्षा प्रार्थनीय है ।

Comments