मथुरा जनपद के धार्मिक स्थान वृंदावन में सनसनीखेज वारदात गैराज में मिली जली हुई बॉडी

मथुरा जनपद के धार्मिक स्थान वृंदावन में सनसनीखेज वारदात

वृंदावन मथुरा से जी के गौतम के साथ डॉक्टर केशव आचार्य गोस्वामी की स्पेशल क्राइम रिपोर्ट 

 गैराज में मिली जली हुई बॉडी


किशोरपुरा गौतमपुरा क्षेत्र में मचा अफरा-तफरी का माहौल


पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी

शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा


 वृंदावन /मथुरा,उत्तरप्रदेश ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 13 मई,20 ) । जनपद मथुरा के थाना वृंदावन किशोरपुरा गौतम पाड़ा स्थित जयराज में जली हुई बॉडी की सूचना आज सुबह प्राप्त हुई बताया गया है कि सत्येंद्र कुमार उर्फ पप्पू पुत्र लक्ष्मण सिंह उम्र 44 साल रात घर से 11:00 बजे मथुरा मंडी समिति जाने के लिए कहकर निकला था यह भाड़े पर टेंपो चलाता है ।

जब सुबह परिजनों ने गैराज खुला तो सत्येंद्र की जली हुई बॉडी गैराज में मिली बॉडी मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया मौके पर वृंदावन पुलिस पहुंची और सब को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
परिजनों ने बताया है कि सत्येंद्र उर्फ पप्पू गौतम शराब के सेवन का आदी था तथा टेंपो चलाने का कार्य करता था पता नहीं है किस कारण से यह हत्या है या आत्महत्या कहना मुश्किल है घटना के खुलासे में पुलिस लग गई है पुलिस जांच से ही पता चलेगा घटना किस प्रकार घटित हुई ।  समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा वृंदावन मथुरा से जी के गौतम के साथ डॉक्टर केशव आचार्य गोस्वामी की स्पेशल क्राइम रिपोर्ट प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma  

Comments