घर से चक्की पर आटा लेने गई 15 वर्षीय किशोरी की ट्रक के टक्कर में मौकाएहादसा स्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत


घर से चक्की पर आटा लेने गई 15 वर्षीय किशोरी की ट्रक के टक्कर में  मौकाएहादसा स्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत । 






पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में कर पहुंचाया गोवर्धन सीएचसी अंतपरीक्षण हेतु

घटनापरांत भागते हुऐ ट्रक के साथ चालक को गांव सींह पलसों के ग्रामीणों की मदद से लिया हिरासत में ।

 डॉ० केशव आचार्य गोस्वामी की रिपोर्ट 

 गोवर्धन/मथुरा, उत्तरप्रदेश ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 12 मई,20 )। गोवर्धन के नीमगाँव घर से चक्की पर आटा लेने गयी 15  वर्षीय किशोरी को ट्रक ने टक्कर मारदी जिसके चलते किशोरी की मौके पर ही मौत हो गयी । थाना गोवर्धन के नीमगांव में 15 वर्षीय किशोरी अपने घर से बरसाना रोड इस्थित आटा चक्की पर आटा लेनी आयी थी तभी गोवर्धन की तरफ से आते तेज रफ्तार ट्रक ने किशोरी को टक्कर मारदी ओर ट्रक को सीधा बरसाना की तरफ भगा ले गया । वही मौके पर खड़े ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस सहित prv मौके पर पहुंच गई । वहीँ भागते ट्रक को गांव सींह पलसों के ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया साथ में ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया । किशोरी को पुलिस गोवर्धन CHC पर ले गयी जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । वहीं मृत युवती के ताउ एंव पिता के साथ परिजनों ने बताया कि घटना की तहरीर अभी थाने में दी जाएगी । समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा डॉ० केशव आचार्य गोस्वामी की रिपोर्ट सम्प्रेषित । Published by Rajesh kumar verma
न्यूज, विज्ञापन के लिऐ हमारे वाट्सएप 8804781897 पर सम्पर्क करें या मिलें । 24 × 07 आपकी सेवा में उपलब्ध । युट्यूब, वाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, गुगल बेव पोर्टल पर प्रकाशित । सेवा का मौका प्रार्थनीय है ।

Comments