अखिल भारतीय अपराध विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर का अनशन आठवे दिन भी जारी रहा तुड़वाने की कोशिश हुई नाकामयाब

अखिल भारतीय अपराध विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर  का अनशन आठवे दिन भी जारी रहा तुड़वाने की कोशिश हुई नाकामयाब 

पटना से अनूप नारायण सिंह की रिपोर्ट 

शराब बंदी के बाद खुशहाली आई है उसे देखते हुए पूरे देश में शराबबंदी की मांग को लेकर संगठन के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा लोंग पीरियड के दौरान भी सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा राज्य सरकारों को पत्र भेजकर विरोध प्रदर्शित कार लाक डाउन अवधि में खुली शराब की दुकानों को बंद करने की मांग की जाएगी : धनवंत सिंह राठौर 

                              अनशन आठवां दिन भी जारी

पटना ,बिहार (जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन कार्यालय 15 मई 20 ) ।भामाशाह महाराणा प्रताप संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह बिहारी भैया ने विगत 8 दिनों से देश में शराबबंदी की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे अखिल भारतीय अपराध विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह सिंह राठौर को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाने की कोशिश किया लेकिन उनकी कोशिश नाकामयाब रहा ।  अनशन कारी  धनवंत सिंह राठौर का अनशन जारी रहेगा  अनशन को चालू रखा गया है उन्होंने जूस नहीं पिया और अनशन नहीं तोड़ा है ।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाई धनवंत सिंह राठौर के द्वारा जो अभियान छेड़ा गया है उसे बंद नहीं होने दिया जाएगा बिहार में जिस तरह से शराब बंदी के बाद खुशहाली आई है उसे देखते हुए पूरे देश में शराबबंदी की मांग को लेकर संगठन के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा लोंग पीरियड के दौरान भी सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा राज्य सरकारों को पत्र भेजकर विरोध प्रदर्शित कर  लॉक  डाउन अवधि में खुली शराब की दुकानों को बंद करने की मांग की जाएगी । उन्होंने कहा कि एक तरफ देश विषम आर्थिक मंदी से गुजर रहा है लोग दाने-दाने को मोहताज हैं और ऐसे में नशे का कारोबार होने से कई परिवारों के मुंह का निवाला छिन जाएगा साथ ही साथ शराब पीने के बाद लोग सामाजिक अपराध में शामिल होंगे उन्होंने राठौर की तारीफ करते हुए कहा कि  राठौर ने बिहार में शराबबंदी की मांग को लेकर आमरण अनशन किया है  और ऐसे लोग समाज के लिए अनुकरणीय हैं उन्होंने कहा कि 8 दिनों से लगातार इनके द्वारा किए जा रहे आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर लोगों ने पसंद किया है और आज उनके गिरते स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें अनशन तुड़वाने के लिए आना पड़ा लेकिन यह आंदोलन अभी समाप्त नहीं होगा । 
समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा अनूप नारायण सिंह की रिपोर्ट प्रकाशित  Published  by Rajesh kumar verma



Comments