# कोरोना अपडेट बिहार में मंगलवार के दिन कोरोना का आया सुनामी : डॉ० प्रभात रंजन

# कोरोना अपडेट

बिहार में मंगलवार के दिन कोरोना का आया सुनामी : डॉ० प्रभात रंजन 

अनूप नारायण सिंह की रिपोर्ट 



                                          Dr. Prabhat Ranjan

पटना, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 13 मई,20 ) । बिहार में मंगलवार के दिन कोरोना का सुनामी आया है। अभी तक आज 81 केस सामने आया है। पटना के प्रमुख माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ प्रभात रंजन के अनुसार अब बिहार में कोरोना का यह रूप "सुपर स्प्रेडर " में पहुंच गया है। बीएमपी में आज फिर 6 केस पॉजिटिव आये है। अब तक बीएमपी में 19 केस हो गए है। इन सभी जवानों की इम्युनिटी अच्छी है इसलिए उन्हें यह वायरस परेशान नही कर सका वे बीमार नही थे लेकिन वे सुपर स्प्रेडर का काम कर रहे थे..वो जहां जहां गए होंगे वहां काफी तेजी से वायरस का स्प्रेड हो रहा होगा। इंडिया में अहमदाबाद और मुम्बई में कोरोना का यही रूप है। इनसे पहले कोरोना का चेन सामने आ रहा था क्योंकि जिसके जरिये कोरोना फैला उनकी इम्युनिटी कम थी वो बीमार हो गए थे इसलिए वायरस सबसे ज्यादा उनके अंदर फैला लेकिन डॉ प्रभात के अनुसार सुपर स्प्रेडर काफी खतरनाक है। आपको बता दे कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार अब तक चार अपडेट आये है जिनमे क्रमश 12,6,34 और 29 पोजिटिब केस सामने आए है यानी आज अब तक 81 केस सामने आए है। पटना की स्थिति और भी खराब है पटना में यदि आज के अपडेट को देख ले तो आंकड़ा 79 पर पहुँच गया हैं।खगड़िया में 16 केस आये है जबकि एक सप्ताह पहले तक यहां एक भी केस नही था। समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा अनूप नारायण सिंह की रिपोर्ट प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma

Comments