ताजपुर प्रखंड अन्तर्गत मुरादपुर बंगरा पंचायत के वार्ड संख्या - 01 में मुख्यमंत्री सात निश्चय हर घर नल-जल योजना का लाभ से कुशवाहा समाज के लोग अभी तक वंंचित है: रालोसपा जिला सचिव रंजीत कुमार
ताजपुर प्रखंड अन्तर्गत मुरादपुर बंगरा पंचायत के वार्ड संख्या - 01 में मुख्यमंत्री सात निश्चय हर घर नल-जल योजना का लाभ से कुशवाहा समाज के लोग अभी तक वंंचित है: रालोसपा जिला सचिव रंजीत कुमार
समस्तीपुर कार्यालय रिपोर्ट

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दीननगर
विधानसभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार
समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 20 जून,2020 ) । ताजपुर प्रखंड अन्तर्गत मुरादपुर बंगरा पंचायत के वार्ड संख्या - 01 में मुख्यमंत्री सात निश्चय हर घर नल-जल योजना का लाभ से कुशवाहा समाज के लोग अभी तक वंंचित है । बताया जाता है की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दीननगर विधानसभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मुरादपुर बंगरा पंचायत के वार्ड संख्या - 01 में मुख्यमंत्री सात निश्चय हर घर नल-जल योजना का लाभ कुशवाहा समाज के वस्ती के लोग अभी तक वंचित है। इस बस्ती में लगभग 100 घर है। इस वार्ड में दो टोला है। एक पासवान टोला, दुसरा कुशवाहा टोला, पासवान टोला में शुरूआती दौर में कार्य किया जा चुका है मगर सही से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
हर घर तक नल-जल योजना का लाभ नहीं पहुंच सका है। दुसरा कुशवाहा टोला के लोग इस योजना के लाभ से अभी तक वंचित है। मेरे द्वारा पूर्व में दिनांक - 09/09/2019 को प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय ताजपुर को लिखित आवेदन अपने लेटर पैड के माध्यम से अवगत करा चुका हूं। उसके बाद भी आज तक उस आवेदन के आलोक में कोई कार्यवाई नहीं हुआ है। प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय ताजपुर के द्वारा। इस लिए श्रीमान जिला पंचायतीराज पदाधिकारी महोदय समस्तीपुर व श्रीमान जिला पदाधिकारी महोदय समस्तीपुर व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी बिहार सरकार पटना को ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि मुरादपुर बंगरा पंचायत के वार्ड संख्या - 01 के कुशवाहा समाज के टोला के लोगों को मुख्यमंत्री सात निश्चय हर घर नल-जल योजना का लाभ श्रीमान स्वयं अपने देख रेख में करावे। क्योंकि इस वार्ड के वार्ड सदस्य श्रीमती निलम देवी, वार्ड सचिव श्रीमती राधा कुमारी पति- हरिश्चन्द्र कुमार, वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति व मुखिया श्रीमती रेणु देवी जी ये सब लोगों को कोई मतलब नहीं है की इस समाज के लोगों का और इस टोला के लोगों का इस योजना का लाभ मिल सके। मैं श्रीमान को यह भी कहना चाहता हूं कि कुशवाहा टोला के लोगों के लिए प्रशनल बोरिंग व जलमीनार एस्ट्रकचर का निर्माण करा कर। मुख्यमंत्री सात निश्चय हर घर नल-जल योजना का लाभ अविलंब पहुंचा या जाए।
दोषी जन प्रतिनिधि व पदाधिकारी पर उचित कानूनी कार्रवाई भी अविलंब की जाए। क्योंकि कार्य में लापरवाही की जा रही है। मॉग करने वालो में महिला प्रकोष्ठ जिला महासचिव समस्तीपुर सह पूर्व मुखिया प्रत्याशि मुरादपुर बंगरा पंचायत श्रीमती अर्चना भारती, मदन कुमार, चंदन कुमार, प्रवीण मेहता, सकलदीप महतो, कुन्दन कुमार, अजय कुमार, विश्वनाथ सिंह, हरियाणा सिंह, सोनेलाल सिंह, विनोद कुमार सिंह, गौरी शंकर सिंह, राजेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार सिंह, मुकेश कुमार, अशोक कुमार, दिनेश महतो, राम हृदय महतो, राम पुकारा महतो, प्रेमलाल सिंह, रविंद्र महतो, राम शोभित सिंह, प्रतोष कुमार, राम केसर महतो इत्यादि लोगों ने की है।
समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma

Comments