सनसनीखेज खबर.... इंडो-नेपाल बार्डर पर नेपाली जवानों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 04 भारतीय को लगी गोली, 01 की मौत
सनसनीखेज खबर....
इंडो-नेपाल बार्डर पर नेपाली जवानों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 04 भारतीय को लगी गोली, 01 की मौत
सीतामढ़ी जिलासंवाददाता राहुल कुमार की रिपोर्ट

सीतामढ़ी,बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 12 जून,2020 ) । इंडो-नेपाल सीमा जारी तनाव के बीच शुक्रवार को नेपाल शस्त्र बल के जवानों ने अंधाधुंध फायरिंग की. इस गोलीबारी में 04 भारतीयों को गोली लगी है. घटना में 01 भारतीय की मौत हो गई है. वहीं, 01 भारतीय नेपाली सैनिकों के कब्जे में है ।
वहीं अन्य 02 लोगों का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है.जानकारी के मुताबिक कोरोना महामारी को लेकर नेपाल में लॉकडाउन लागू है. इस बीच शुक्रवार को सोनबरसा थाना क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा के पीपरा परसाइन पंचायत के लालबंदी जानकीनगर बॉर्डर पर किसान हर रोज की तरह अपने खेतों में काम करने गए थे।
तभी अचानक नेपाल शस्त्र पुलिस बल के जवानों ने मजदूरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी.भारतीय लोगों का कहना है कि रोज की तरह वे भारतीय सीमा के खेतों में काम करने गए. लेकिन, नेपाल शस्त्र पुलिस ने उन्हें काम करने से रोका. खेत में काम कर रहे मजदूर विकेश कुमार, उमेश राम, उदय ठाकुर ने जब इसका विरोध किया, तब नेपाल पुलिस के जवानों ने मजदूरों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी.गोलीबारी में लालबंदी निवासी नागेश्वर राय के 25 वर्षीय पुत्र विकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई
वहीं, विनोद राम के पुत्र उमेश राम की दाहिने हाथ में गोली लगी. इसके अलावा सोहरवा निवासी बिंदेश्वर ठाकुर के पुत्र उदय ठाकुर को जांघ में गोली लगी है. नेपाल पुलिस जवानों की ओर से अचानक फायरिंग होता देख मजदूर इधर-उधर भागने लगे.बता दें कि नेपाल शस्त्र बल के जवानों ने
भारतीय सीमा की खेतों में काम कर रहे मजदूरों पर 18 राउंड गोलियां चलाई. जिसमें मजदूर घायल हुए और दर्जनों मजदूर काम छोड़कर खेतों से भागने लगे.फायरिंग की घटना के बाद जहां भारत-नेपाल की सीमा पर तनाव व्याप्त है. वहीं, अपनी-अपनी सीमाओं पर दोनों देश के जवान तैनात हैं !
भारतीय सीमा पर एसएसबी के जवान तैनात हैं तो वहीं, नेपाल की सीमा पर नेपाल शस्त्र बल के जवान तैनात हैं. भारत-नेपाल की सीमा से सटे गांवों में दहशत का माहौल है. लोग डरे हुए हैं ।
समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा राहुल कुमार की रिपोर्ट प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma

Comments