मुरादपुर बंगरा पंचायत के वार्ड संख्या - 09 के वार्ड सदस्य रंजीत सिंह पर फर्जी कागजी खानापुरी कर वार्ड सदस्य बिना आम सभा किए हुए अपने निजी जमीन में घर के दरवाजे पर मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना नल जल का बोरिंग कार्य करने का रालोसपा नेता ने लगाया आरोप

मुरादपुर बंगरा पंचायत के वार्ड संख्या - 09 के वार्ड सदस्य रंजीत सिंह पर फर्जी कागजी खानापुरी कर  वार्ड सदस्य बिना आम सभा किए हुए अपने निजी जमीन में  घर के दरवाजे पर मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना नल जल का बोरिंग कार्य करने का रालोसपा नेता ने लगाया आरोप 

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राज्य परिषद्  सदस्य मोहिउद्दीननगर सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार

समस्तीपुर कार्यालय रिपोर्ट 

समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 13 जून,2020 ) ।जिले के ताजपुर प्रखंड अन्तर्गत मुरादपुर बंगरा पंचायत के वार्ड संख्या - 09 के वार्ड सदस्य रंजीत सिंह पर फर्जी कागजी खानापुरी कर  वार्ड सदस्य बिना आम सभा किए हुए अपने निजी जमीन में  घर के दरवाजे पर मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना नल जल का बोरिंग कार्य करने का रालोसपा नेता ने लगाया आरोप । बताया जाता है कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राज्य परिषद्  सदस्य मोहिउद्दीननगर सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय ताजपुर व जिला पदाधिकारी  समस्तीपुर व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी बिहार सरकार पटना को पत्र के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराया है । उन्होंने पत्र माध्यम से कहा है  कि मुरादपुर बंगरा पंचायत के वार्ड संख्या - 09 में वार्ड सदस्य श्री रंजीत सिंह के द्वारा फर्जी कागजी खाना पुरी कर नियम कानून को ताक पर रखकर ये वार्ड सदस्य बिना आम सभा किए हुए। अपने निजी जमीन में अपने घर के दरवाजे पर मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना नल जल का बोरिंग कार्य कर लिए हैं। अवैध रूप से इस अवैध निर्माण कार्य कराने में इस वार्ड के वार्ड सचिव श्रीमती अमृता कुमारी पति जितेंद्र कुमार भी शामिल हैं। इतना ही नहीं मुरादपुर बंगरा पंचायत की मुखिया श्रीमती रेणु देवी जी भी इस अवैध निर्माण कार्य में शामिल हैं। इस वार्ड में बिहार सरकार की जमीन प्रयाप्त मात्रा में उपलब्ध रहते हुए। वार्ड सदस्य श्री रंजीत सिंह ने जबरदस्ती बोरिंग निर्माण व जलमीनार एस्टट्रकचर का निर्माण कर रहे हैं। मालूम हो श्रीमान को कि बिहार सरकार के गाइड लाइन में स्पष्ट है कि कोई जन प्रतीनिधी अपने निजी जमीन में नल जल योजना का बोरिंग नहीं गार सकता है। ना ही जलमीनार एस्टट्रकचर का निर्माण कर सकता है। वार्ड सदस्य श्री रंजीत सिंह ने अपने निजी फायदे व भविष्य में हरपने के ख्याल से इन्होने बिहार सरकार के जमीन उपलब्ध रहते हुए भी अपने घर के सामने दरवाजा पर बोरिंग गरवाना उचित समझा। जो यह अवैध निर्माण कार्य किया गया है। जो यह गलत निर्माण कार्य किया गया है। मैं मॉग करता हूं कि अवैध निर्माण कार्य पर अविलंब रोक लगाई जाए तथा वार्ड सदस्य, वार्ड सचिव, वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति सदस्य व मुखिया पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए श्रीमान के द्वारा। श्रीमान से आग्रह है कि पुन: आम सभा अपने देख रेख में करा कर बिहार सरकार की योजना का जमीन स्तर पर नल जल बोरिंग निर्माण व जलमीनार एस्टट्रकचर का निर्माण करा कर इस वार्ड की प्रत्येक जनता के घर तक नल का जल का लाभ पहुंचाया जाय। जिससे लोगों को उचित लाभ मिल सके व भविष्य में किसी प्रकार का परेशानी का सामना न करना परे। तथा इनके कार्य काल में मनरेगा एवं अन्य योजनाओं की भी जॉच जमीन स्तर पर की जाय साथ ही इनके सम्पत्ति की भी जॉच की जाय। जहां तक  मुझे जानकारी है कि विभिन्न योजना में थोड़ा काम कर विभाग के अधिकारियों को मिला कर कागजी खाना पुरी कर लाखों रुपये गवन भी किये हैं।जो यह जॉच का विषय है। दोषी पाये जाने पर उचित कानूनी कार्रवाई व सरकारी रूपये को सरकार के खजाने में वापस जमा कराया जाय। यही स्थिति मुरादपुर बंगरा पंचायत के सभी वार्ड की भी है। सभी वार्ड के विभिन्न योजनाओं कि जॉच कर कार्रवाई की जाए। मॉग करने वालो में महिला प्रकोष्ठ जिला महासचिव रालोसपा समस्तीपुर सह पूर्व मुखिया प्रत्यासी मुरादपुर बंगरा पंचायत श्रीमती अर्चना भारती, मदन कुमार, चंदन कुमार, मो. नदीम, वेद प्रकाश आर्य, मो. दानिश, मो. आरिफ, मो. आसिफ, भोला सिंह, प्रमोद सिंह, संजू देवी, पवन सिंह, कमरू जम्मा, बिलकिस खातुन, चम्पा देवी, रौशन कुमार, राम बहादुर सिंह, संगीता देवी, शुशील कुमार, चन्द्रकला देवी, यास्मीन प्रवीण, महजवी प्रवीण, मो. जावेद, आशा देवी, अरविंद कुमार, रामचन्द्र सिंह, मो. मुराद इत्यादि लोगों ने जांंच की मांग की है। समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित ।

Published by Rajesh kumar verma

Comments