भाजपा खानपुर (उ0)मंडल प्रवक्ता सह मीडिया व सोशल मीडिया प्रमुख मनीष कुमार ने खानपुर प्रखंड प्रमुख पर साधा निशाना सत्ता के नशा में हैं मदहोश

भाजपा खानपुर (उ0)मंडल प्रवक्ता सह मीडिया व सोशल मीडिया प्रमुख मनीष कुमार ने खानपुर प्रखंड प्रमुख पर साधा निशाना सत्ता के नशा में हैं मदहोश 

समस्तीपुर कार्यालय रिपोर्ट 

      अमित शाह के वर्चुल रैली का किया था विरोध।

खानपुर प्रखंड प्रमुख सत्ता के नशा में मदहोश हैं :भाजपा खानपुर (उ0)मंडल प्रवक्ता सह मीडिया व सोशल मीडिया प्रमुख मनीष कुमार

समस्तीपुर कार्यालय रिपोर्ट 

प्रमुख जनता हित को भुला कर चारा घोटाला सहित अन्य घोटाला में सजायाफ्ता नेता के गुणगान में लगे हैं,.?

समस्तीपुर,बिहार (जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय  09 जून, 2020 ) ! भाजपा खानपुर (उ0)मंडल प्रवक्ता सह मीडिया व सोशल मीडिया प्रमुख मनीष कुमार ने खानपुर प्रखंड प्रमुख पर निशाना साधता हुए प्रेस ब्यान जारी कर कहा कि खानपुर प्रखंड प्रमुख सत्ता के नशा में मदहोश हैं।प्रखंड क्षेत्र के लोग खुद को ठगा महसूस कर रहें हैं । प्रमुख महोदया के कार्यालय यानी प्रखंड कार्यालय में गंदगी का अंबार लगा रहता है।प्रखंड कार्यालय जाने वाली सभी सड़कों पर बिना बरसात के ही घुटने भर पानी लगा रहता है।प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त है। वहीं भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित किया जा रहा है।प्रखंड कार्यालय पर भ्रष्टाचार के खिलाफ आत्मदाह करने वाले व्यक्ति से  प्रखंड प्रमुख मुलाकात करना भी उचित नहीं समझते।भाजपा प्रवक्ता ने प्रखंड प्रमुख को चुनौती देते हुए कहा कि खानपुर प्रखंड प्रमुख अभी तक प्रखंड क्षेत्र की जनता के हित में किए गए 02 विकासात्मक कार्य के बारे में जानकारी दें। मंडल प्रवक्ता ने प्रखंड प्रमुख पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रमुख जनता हित को भुला कर चारा घोटाला सहित अन्य घोटाला में सजायाफ्ता नेता के गुणगान में लगे हुए हैं । भाजपा मंडल प्रवक्ता मनीष कुमार  ने खानपुर प्रखंड प्रमुख साधा निशाना, प्रमुख ने अमित शाह के वर्चुल रैली का किया था विरोध। समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित।  

Published by Rajesh Kumar verma 

Comments