11 हजार की लाइन पर काम करते अचानक लाइन जोड़ देने से संविदा कर्मी लाइन मैन की दर्दनाक मौत से परिवार वालोंं में मचा कोहराम
11 हजार की लाइन पर काम करते अचानक लाइन जोड़ देने से संविदा कर्मी लाइन मैन की दर्दनाक मौत से परिवार वालोंं में मचा कोहराम
मृतक के बेटे का आरोप जानबूझ कर की गई मेरे पिता की हत्या
लाइन जोड़ने वाले कर्मचारी से डयूटी को लेकर दो बार हो चुका था विवाद

मृतक के शव के पास रोते बिलखते परिजन
कायमगंज/फर्रुखाबाद,उत्तरप्रदेश ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 20 जून,2020 ) । कायमगंज, फर्रूखाबाद थाना कम्पिल क्षेत्र के ग्राम भोगपुर के मजरा अतग्गा पुर निवासी रमेश चंद्र पुत्र श्री दयाल शाक्य उम्र 47 वर्ष बिजली विभाग में लाइन मैन पद पर संविदा कर्मचारी के रूप में काम किया करता था । आज वह दिन शनिवार प्रातः में ग्राम सिकंदर पुर खास स्थित एक नलकूप के पास से निकली 11 हजार की विद्युत लाइन के टूटे पड़े जम्मपर को जोड़ने के लिए गया हुआ था। इससे पहले विद्युत स्टेशन पर तैनात विद्युत कर्मचारी राजकुमार से शटडाउन लेकर काम करने लगा। इसी दौरान राज कुमार ने अचानक लाइन जोड़कर चालू कर दी। जिससे लगे करेंट से वह घायल हो कर पोल से नीचे जमीन पर आकर गिरा । उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना को देख उसके साथी महेंद्र के होश उड़ गए। उसके चीख पुकार मचाने पर गंव के ग्रामीण मौके पर आ गए । 
सीओ कायमगंज घटना के संदर्भ में जानकारी लेते हुए
उसके बाद 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से आनन फानन मृतक को कायमगंज के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुन मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रो रो कर बुरा हाल था। घटना की जानकारी पर सी आे कायमगंज राजवीर सिंह व थाना कम्पिल पुलिस के अलावा विद्युत विभाग के जेई अजय यादव सरकारी अस्पताल पहुंच गए। मृतक के परिजन व ग्रामीण मुआवजे व दोषी विद्युत कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए जाम लगाने की जिद पर अड़गए ।
काफी समझाने बुझाने के बाद लोग शांत हुए । मृतक के पुत्र राधा कृष्ण का आरोप था कि विद्युत स्टेशन पर मौजूद बिजली कर्मचारी राजकुमार ने मेरे पिता की सोची समझी साजिश के तहत हत्या की है। उसका कहना था मेरे पिता द्वारा लाइन पर काम करने से पहले शट डाउन लिया गया और जब वे लाइन पर काम कर रहे थे तभी शट डाउन देने वाले राजकुमार द्वारा कुछ ही देर बाद बिना शट डाउन वापसी मांगे लाइन जोड़ दी गई। और मेरे पिता विद्युत करेंट से दर्दनाक मौत हो गई। उसने पुलिस को यह भी बताया कि डयूटी को लेकर मेरे पिता से राज कुमार दो बार झगड़ा फसाद कर धमकी भी दे चुका था। उधर पुलिस ने मृतक लाइन मैन के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा दानिश खान की रिपोर्ट प्रकाशित । Published by Rajesh kumar vema

Comments