ताजपुर वासियों के हित में जारी- नगर पंचायत का दर्जा देने को लेकर 14 जून को सैकड़ों घरों में धरना- सुरेन्द्र सिंह

ताजपुर वासियों के हित में जारी-
नगर पंचायत का दर्जा देने को लेकर 14 जून को सैकड़ों घरों में धरना- सुरेन्द्र सिंह


उपेक्षा के खिलाफ दलिए दीवार तोड़कर आगे आएं ताजपुरवासी

                         भाकपा माले नेता सुरेन्द्र प्रसाद सिंह

ताजपुर/समस्तीपुर,बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन 09 जून 2020 ) । अंग्रेज जमाने का वृहेत्तर क्षेत्र में बसा एवं फैला ताजपुर बाजार को नगर पंचायत के सभी प्रक्रिया पूरी कर कई बार घोषणा के बाबजूद नप का दर्जा नहीं दिए जाने से मर्माहत प्रखंडवासी 14 जून को सैकड़ों घरों में धरना देकर आंदोलन तेज करने का बिगुल फूकेंगे. इस आशय का निर्णय मंगलवार को बाजार में संपन्न कई दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक के बाद लिये जाने की जानकारी देते हुए बैठक के बाद देते हुए चर्चित आंदोलनकारी सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सभी प्रखंड अपने विकास पथ पर आगे बढ़ा लेकिन जनप्रतिनिधियों के दब्बूपन एवं सरकारी उपेक्षा के कारण ताजपुर पिछड़ता चला गया. अंग्रेज जमाने का अनुमंडल, विधानसभा समाप्त होने से लेकर राड फैक्ट्री, चप्पल फैक्ट्री जैसे अनेक कल, कारखाने बंद हुए, सरकारी कार्यालय स्थानांतरित होकर अन्यत्र ले जाया गया. करोड़ों खर्च के बाबजूद किसानों के लिए हितकर नून नदी परियोजना अधूरा ही पड़ा है.! शिलान्यास के बाबजूद मोतीपुर सब्जीमंडी में 2 सौ बेड का अस्पताल नहीं बन पाया. पूर्व प्रस्तावित एवं सर्वेक्षित कर्पूरीग्राम- ताजपुर- भगवानपुर रेल लाईन नहीं बन पाया. बड़ी आवादी के बाबजूद न बालिका उच्च विद्यालय और न ही महिला कालेज बन पाया. ऐसे सैकड़ों उदाहरण है कि ताजपुर विकास के पथ पर आगे बढ़ने के बजाए पिछड़ता चला गया और आज मजदूर सप्लाई जोन बनकर रह गया है. सारी प्रक्रिया पूरा करने के बाद तीन- तीन बार नगर पंचायत का उद्घाटन होने से बंचित रह गया. अभी कई जगह नप बनाने को लेकर चर्चा है लेकिन उसमें भी ताजपुर विलीन है.! ऐसी स्थिति में एक बार फिर ताजपुरवासी दलिए दीवार को तोड़कर 14 जून को अपने- अपने घरों में परिजनों के साथ धरना देंगे.  श्री सिंह ने सभी दलों के कार्यकर्ताओं, नेताओं से भी आग्रह किया है कि वे इस मुहिम में शामिल होकर सफल बनाएं । समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुुुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित ।

Published by Rajesh kumar verma

Comments