झांसी उत्तर प्रदेश से सबसे बड़ी खबर किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु महामहिम राष्ट्रपति के नाम 19 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन भानू ने उपजिलाधिकारी सौपा

झांसी उत्तर प्रदेश से  सबसे बड़ी  खबर

किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु महामहिम राष्ट्रपति के नाम 19 सूत्रीय मांगो का  ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन भानू  ने उपजिलाधिकारी सौपा

डॉ केशव आचार्य गोस्वामी ब्यूरो रिपोर्ट

किसानों की समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को दिया पत्र 

झांसी, उत्तरप्रदेश ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 12 जून,2020 ) । किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु महामहिम राष्ट्रपति के नाम 19 सूत्रीय मांगो का  ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन भानू  ने उपजिलाधिकारी सौपा !
 झांसी  से मिली जानकारी के अनुसार मऊरानीपुर तहसील में  भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय आवाहन पर किसानों की ज्वलंत समस्याओं तथा उनके कल्याण के लिए बुंदेलखंड अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार के नेतृत्व में एक 19 सूत्रीय मांगपत्र महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को भेजे जाने हेतु मऊरानीपुर उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को सौंपकर बताया कि राष्ट्रीय किसान आयोग का गठन शीघ्र किया जाए। जिसका अध्यक्ष व सदस्य किसानों को ही बनाया जाए। ताकि किसानों को अपनी फसल का लाभ कारी मूल्य प्राप्त हो सके। किसान चौपाल का आयोजन मंडल आयुक्त व जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील स्तर पर प्रतिमाह किया जाए। ताकि किसानों के हित में क्रियान्वित की जा रही सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत प्राप्त हो सके। क्रय केंद्रों पर खरीदी जा रही किसानों की रवि की फसल गेहूं, चना का भुगतान तुरंत किया जाए। खरीफ की फसल 2019-20 की बीमा धनराशि का भुगतान शीघ्र किसानों के खाते में भेजा जाए। बेमौसम ओलावृष्टि, अतिवृष्टि, से नष्ट हुई फसल का मुआवजा शीघ्र दिया जाए। कृषि प्रधान देश में पिछले 70 वर्षों से किसानों को अपनी फसल का लाभकारी मूल्य नहीं मिल पाने की वजह से किसान कर्जदार हो गया है। और कर्ज न चुकाने के कारण आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। इसलिए सभी किसानों का सरकारी कर्ज माफ किया जाए।  ज्ञापन में किसानों ने केंद्र व प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो लॉकडाउन के बाद केंद्र एवं प्रदेश सरकार का वृहद स्तर पर किसानों द्वारा घेराव किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रदेश व केंद्र सरकार की होगी। ज्ञापन में पीएन द्विवेदी, मोनू भदोरिया, रामचंद्र, शेखरराज बडौनिया, बिहारी सिंह तोमर, हरिशचंद्र मिश्रा, , सत्येंद्र सिंह , नत्थू सिंह तोमर, राकेश नायक सहित आदि किसानों के हस्ताक्षर हैं। समस्तीपुर कार्यालय से डॉ० केेेशव आचार्य गोस्वामी की रिपोर्ट राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma

Comments