एन एच - 28 दलसिंंहसराय चौराहा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर रालोसपा ने सरकार के खिलाफ किया आक्रोश व्यक्त

एन एच - 28 दलसिंंहसराय चौराहा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर रालोसपा ने सरकार के खिलाफ किया आक्रोश व्यक्त 

समस्तीपुर कार्यालय रिपोर्ट 

          नीतीश सरकार की पुतला जलाते हुऐ रालोसपा नेता

युवा एवं छात्र इस सरकार में ठगा सा महसूस कर रहे हैं : उमेश कुशवाहा

दलसिंहसराय/समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 06 जून,2020 ) । राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के द्वारा बिहार में बढते अपराध एवं गिरती कानून व्यवस्था एवं एस टी ई टी परीक्षा रद्द करने के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया है। पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व युवा प्रदेश सचिव बिहार श्री उमेश कुशवाहा ने किया। पुतला दहन कार्यक्रम दलसिहसराय बाजार के विभिन्न मार्ग होते हुए एन एच - 28 दलसिहसराय चौराहा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया और सरकार से मांग की गई कि आज हजारों छात्र छात्राओं नौकरी के लिए दर-दर का ठोकर खा रहे हैं। सरकार एस टी ई टी की परीक्षा रद्द कर दी है। युवा एवं छात्र इस सरकार में ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार रामदयालू महतो,प्रदेश रालोसपा नेत्री श्रीमती ममता कुमारी कुशवाहा, प्रदेश सचिव बिहार रामकरण चौधरी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार आरसी, प्रेमचंद जी, नगर अध्यक्ष रालोसपा दलसिहसराय रंजीत कुमार, प्रखंड अध्यक्ष दलसिहसराय अमरकांत प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष उजीयरपुर कमलेश कमल, रालोसपा नेता आशीष स्वर्णकार, अरविंद कुमार वर्मा, रघुवंश कुशवाहा, पिन्टू जी, अरुण कुमार राय इत्यादि गनमान्य लोग उपस्थित थे। समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित । published by Rajesh kumar verma

Comments

Popular posts from this blog

महज सोलह दिनों में छह रेल सिग्नल-कर्मचारी कार्य करते हुए हो गए रन-ओवर

पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को ब्लड फ़ोर्स टीम के सदस्यों द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

दो दिवसीय इंटरनेशनल सेमिनार का आयोजन विद्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग द्वारा किया गया आयोजित