दुधपुरा पंचायत के वार्ड नंबर 2 के खराज जाने वाली रास्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पैदल चलना हुआ मुहाल
दुधपुरा पंचायत के वार्ड नंबर 2 के खराज जाने वाली रास्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पैदल चलना हुआ मुहाल

घुटने से उपर पानी में चलने को मजबूर
हसनपुर संवाददाता बिपिन कुमार की रिपोर्ट
हसनपुर/समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 23 जून,2020 ) । हसनपुर प्रखंड के दुधपुरा पंचायत के वार्ड नंबर 2 के खराज जाने वाली रास्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं सड़क पर लगभग 100 मीटर तक पक्की सड़क पर ठेहुना भर से भी अधिक पानी लगा हुआ है !
मानसून के शुरुआती दिनों में ही हल्की बारिश में भी सड़क तालाब बन जाता है दूधपुरा पंचायत के मुखिया श्री अमित ठाकुर को ग्रामीणों के द्वारा कई बार मौखिक रूप से सूचना दिया गया है लेकिन मुखिया की लापरवाही के कारण से लोग पानी में आने जाने को विवश है बार-बार आग्रह किया गया कि सड़क पर बरसात की पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है!
स्थानीय ग्रामीणों मे रामबाबू दास दिलीप दास चंदन दास लंकेश दास रणधीर दास इत्यादि का कहना है कि मुखिया जी सिर्फ वोट के समय में वोट मांगने के लिए आते हैं उसके बाद वह कभी भी पंचायत में नहीं आते हैं । समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा बिपिन कुुुमार की रिपोर्ट प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma

Comments