शिवाजी नगर ओपी के अंतर्गत दहिया रन्ना पंचायत के दहियार गांव में एक 9 वर्षीय बच्चा के डूब जाने से गांव में मचा कोहराम

शिवाजी नगर ओपी के अंतर्गत दहिया रन्ना पंचायत के

दहियार गांव में एक 9 वर्षीय बच्चा के डूब जाने से गांव में मचा कोहराम

समस्तीपुर कार्यालय चन्दन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट 

                 रोते बिलखते बच्चे को गोद में लेकर परिजन

समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 24 जून,2020 ) । समस्तीपुर जिला के शिवाजी नगर ओपी के अंतर्गत दहिया रन्ना पंचायत के दहियार गांव में एक 9 वर्षीय बच्चा के डूब जाने से गांव में मचा कोहराम । वह लड़का अपने दीदी पीसा के यहां रह रहे थे। वह अपने फुफेरे भाई के साथ भैंस धोने अपने गांव के ही बगल में बरवाड़ा गाछी नाम का एक एक गड्ढा है उसी में दोनों भाई नहाए और भैंस धोए दोनों भाई घर आ रहे थे । उसी समय आलोक कुमार पीछे मुड़कर फिर से उसी गड्ढा में नहाने चले गए कपड़ा ऊपर ही खोल कर रख दिया था कुछ देर बाद उसके फूफा और और भाई के ध्यान आलोक कुमार पर गया कि आलोक कुमार घर में नहीं है तभी उन लोगों ने आलोक कुमार को खोजने में जुट गए खोजते हुए उसी गढ़ा के तरफ पहुंचा । तभी उसके कपड़ा पर नजर गया । तभी कुछ लोगों ने पानी में कूदे और आलोक कुमार को खोजने लगे तभी जाकर आलोक कुमार का शव मिलते ही उनके दीदी पीसा और उसके माता-पिता को जानकारी मिलते ही दोनों के परिवार में मातम सा छा गया पीसा रंजीत मंडल दही आर के अस्थाई निवासी हैं वही आलोक कुमार उम्र 9 साल पिता लाल टून मंडल जोकि डोहट नारायण पंचायत के मधुबन निवासी हैं वही आलोक कुमार के परिजन अपने गांव मधुबन मृत बच्चे का शव लेकर चले गए उसके बाद उन बच्चे को अंतिम संस्कार किया गया । 

Comments