अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला सांख्यिकी स्वयं सेवक (ASV) ने बैठक आयोजित किया

अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला सांख्यिकी स्वयं सेवक (ASV) ने बैठक आयोजित किया 

समस्तीपुर कार्यालय रिपोर्ट 

      बैठक में शामिल जिला सांख्यिकी स्वंयसेवक (ASV)

समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 13 जून,2020 ) । जिला सांख्यिकी स्वयं सेवक (ASV) की बैठक आयोजित की गई । मिली जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि आज दिनांक 13.06.20 को समस्तीपुर जिला में सांख्यिकी स्वयं सेवक (ASV) की बैठक की गई। जिसकी अघ्यक्षता राजेश कुमार ने की। इस बैठक में सभी प्रखंडों से मान्यता प्राप्त AVS ने भाग लिया साथ ही समस्तीपुर से सेट हुए जिला बेगूसराय के कुछ AVS सदस्य भी बैठक में भाग लिऐ।

           अपनी अपनी विचारों को रखते बैठक में एएसभी

जिला सांख्यिकी स्वयं सेवक (ASV) की आयोजित बैठक का मुख्य उद्देश्य :-
1. वर्ष 2012, 2013 मे सांख्यिकी  स्वयंसेवक  का चयन  प्रतियोगिता परीक्षा  लेकर किया गया । 
2 . मान्यता प्राप्त सांख्यिकी का चयन मुख्य रूप से शिक्षकों को (गैर शैक्षणिक कार्य) से आलग रखने के लिए किया गया है /
3. मान्यता   प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक को अंक के आधार पर कुछ चुनिंदा एवं महत्वपूर्ण कार्यों में  काम  भी आवंटित किया गया एंव पारिश्रमिक का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया। आवंटित किया गया कार्य का विवरण (क) आथिर्क गणना (ख) फसल काटनी(ग) जन्म रजिस्ट्रेशन (घ)  रोजगार - बेरोजगार सर्वे इत्यादि ।
4.  मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक को अचानक कार्य देना बंद कर दिया गया एंव बिहार सरकार द्वारा  पैनल को रद्द कर दिया गया ।
5. पैनल रद्द।होने के उपरांत सांख्यिकी स्वयंसेवकों के द्वारा लोकतांत्रिक तरीका अपनाया गया, जैसे कि सत्ता के विरोध में धरना प्रदर्शन इत्यादि। इतना ही नहीं आखिरकार हम (ASV) सत्ता  पक्ष एवं विपक्ष दोनों से अपने होते भविष्य के खिलवाड़ के लिए निवेदन किया गया, आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला । 6. माननीय उच्च न्यायालय, पटना ने भी अपने आदेश में बिहार राज्य मंत्रीपारिशद पर समुचित आदेश लेने का निर्देश दिया।

आक्रोशित जिला सांख्यिकी स्वयं सेवक (ASV) ने बैठक आयोजित कर सरकार से अपनी मांग करते हुऐ सदस्यों से विचार विमर्श कर आन्दोलन करने बात की है । इस मौके पर जितेन्द्र कुमार लाल, बी.बी.सोनू, रंजन कुमार, शिवकुमार राम, सुजीत कुमार पाण्डेय इत्यादि सहित सैकड़ों एएसभी बैठक में शामिल होकर अपनी अपनी विचार व्यक्त किया । उपरोक्त जानकारी सांख्यिकी स्वंयसेवक (ASV)  संजय कुमार श्रीवास्तव ने वाट्सएप माध्यम से प्रेस को दिया । समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा संजय कुुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट प्रकाशित ।

Published by Rajesh kumar verma

Comments