युवाओंं के द्वारा समस्तीपुर,पटेल मैदान गोलंबर पर सलमान खान,करण जौहर और एकता कपूर का पुतला दहन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के विरोध मे किया गया
युवाओंं के द्वारा समस्तीपुर,पटेल मैदान गोलंबर पर सलमान खान,करण जौहर और एकता कपूर का पुतला दहन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के विरोध मे किया गया
समस्तीपुर कार्यालय

बिहार की प्रतिभा को दबाया जायेगा । बॉलीवूड इंडस्ट्री का बहिष्कार सभी बिहार के लोगो को एक सूर मे करना चाहिए: राहुल राणा
समस्तीपुर, बिहार (जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 19 जून, 2020 )। देर से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को शहर में समस्तीपुर के युवाओंं के द्वारा समस्तीपुर,पटेल मैदान गोलंबर पर सलमान खान, करण जौहर और एकता कपूर का पुतला दहन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के विरोध मे किया गया । युवाओंं ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या को बॉलीवूड इंडस्ट्री का साजिश बताया । बिहार से होने के वजह से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शोषण हो रहा था । वे अपने अभिनय के दम पर वो उस मुकाम पर पहुंचे थे जिससे इंडस्ट्री मेंं जमे लोगो को दिक्कत हो रही थी और लोगोंं ने एक एक करके साजिशन साइन की हुई उनकी सात फिल्मोंं को छीन लिया जिसके वजह से वो डिप्रेशन मेंं थे और आत्महत्या के लिए मजबूर हुए । युवाओंं की अध्यक्षता करते हुए राहुल राणा ने कहा कब तक बिहार की प्रतिभा को दबाया जायेगा ।
बॉलीवूड इंडस्ट्री का बहिष्कार सभी बिहार के लोगो को एक सूर मे करना चाहिए । मौके पर रजनीश सिंह , विकास झा,अंकुर झा,शिवम सिंह राजपूत,शुभम सिंह,मनीष सिंह, प्रभात सिंह, जितेन्द्र सिंह गुड्डु, रीतु राज, चंदन, आनंद पासवान, अभिषेक पासवान, अर्जून सिंह, केशव झा , अभिमन्यु यादव आदि सहित विभिन्न संगठनो के लोगोंं ने एक सूर मे बिहारी अस्मिता को कुचलने पर सीबीआई जांच की मांग कर सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के गुनाहगारोंं को सजा दिलवाने की मांग की है ।ताकी फिर ऐसी परिस्थिति दोबारा किसी प्रतिभा को ना कुचले ।
समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित ।
Published by Rajesh kumar verma

Comments