बिहार वित्त अनुदानित माध्यमिक शिक्षाकर्मी मंच, समस्तीपुर जिला इकाई बैठक में नव निर्वाचित प्रतिनिधि नियुक्त किए गए
बिहार वित्त अनुदानित माध्यमिक शिक्षाकर्मी मंच, समस्तीपुर जिला इकाई बैठक में नव निर्वाचित प्रतिनिधि नियुक्त किए गए

उजियारपुर/समस्तीपुर,बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 19 जून,2020 ) । उजियारपुर प्रखंड के आर एस के उच्च विद्यालय विर नामा तुला के प्रांगण में बिहार वित्त अनुदानित माध्यमिक शिक्षाकर्मी मंच जिला इकाई समस्तीपुर की बैठक में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को नियुक्त किया गया।
जिसमें जिला अध्यक्ष के रूप में ऋषि कुमार पांडे, उपाध्यक्ष अबुल कलाम आजाद, राम लोचन दास, सचिव धर्मेंद्र कुमार ठाकुर, सहायक सचिव अरुण कुमार सिंह, विनोद कुमार झा, प्रेस प्रवक्ता रंजीत कुमार, राज्य प्रतिनिधि मनोज कुमार, आई टी सेल प्रवक्ता ज्ञानेश्वर कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार वित्त अनुदानित माध्यमिक शिक्षाकर्मी मंच पटना के प्रांतीय नेता सह प्रदेश महासचिव आशुतोष कुमार सिंह उपस्थित थे।
समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा रंजीत कुमार की रिपोर्ट प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma

Comments