हसनपुर में अज्ञात अपराधियों ने पान मसाला व्यवसायी को मारी सीने में गोली घटना स्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत

हसनपुर में अज्ञात अपराधियों ने पान मसाला व्यवसायी को मारी सीने में गोली घटना स्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत

रोषड़ा ब्यूरो पिंकेश कुमार पप्पू के साथ हसनपुर संवाददाता बिपिन कुमार की रिपोर्ट 

अपराधियों की गोली से हुई पान मसाला व्यवसायी की मौत 

रोषड़ा/हसनपुर/समस्तीपुर, बिहार (जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 18 जून 2020) !हसनपुर में अज्ञात अपराधियों ने पान मसाला व्यवसायी को मारी सीने में गोली घटना स्थल पर ही हुई दर्दनाक मौत। मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि रोषड़ा अनुमंडल अंतर्गत हसनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर बाजार के हाई स्कूल के निकट पेट्रोल पंप के पास पान मसाला और ठंडा व्यवसायी 52 वर्षीय राम लखन चौधरी को अज्ञात अपराधियों ने करीब 08 बजे रात्रि में गोली मारकर हत्या कर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही हो गई मौत । बताया जाता है कि अपराधियों ने मृतक को उस समय गोली मारकर हत्या कर दिया जिस समय वो अपनी पान मसाला और ठंडा का कारोबार की दुकान बंद कर अपने पुत्र सोनू के साथ घर लौट रहे थे । इसी बीच हाई स्कूल के समीप पेट्रोल पंप के पास अपराधियों ने उनके सीने में बाएं साइड से गोली मार दिया । स्थानीय लोगों ने उन्हें हसनपुर पीएचसी में तत्कालीन ईलाज के लिए ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । इसको लेकर व्यवसायियों में आक्रोश व्याप्त हो गया । आक्रोशित व्यवसायियों ने बाजार में व्यवसायियों की सुरक्षा की मांग करते हुए मृतक के परिजनों के साथ हसनपुर ब्लॉक गेट के पास रोड जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे । घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना के संदर्भ में छानवीन शुरू कर दिया । आक्रोशित व्यवसायियों को अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने के आश्वासन के बाद जाम को स्थानीय उग्र ग्रामीणों ने हटाया । समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा पिंकेश कुमार पप्पू के साथ बिपिन कुमार की रिपोर्ट प्रकाशित । 

Published by Rajesh kumar verma

Comments