किसी समय राजनीति की धुरी कहा जाने वाला कायस्थ समाज आज संगठित न हो पाने के कारण राजनीतिक दलों का मात्र वोट बैंक बनकर रह गया है: प्रदेश अध्यक्ष उपमेन्द्र सक्सेना एडवोकेट

किसी समय राजनीति की धुरी कहा जाने वाला कायस्थ समाज आज संगठित न हो पाने के कारण राजनीतिक दलों का मात्र वोट बैंक बनकर रह गया है: प्रदेश अध्यक्ष उपमेन्द्र सक्सेना एडवोकेट

अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ परिवार ने प्रकोष्ठ के गठन किए

समस्तीपुर कार्यालय रिपोर्ट 

                                                श्री चित्रगुप्ताय वै नम:

बरेली,उत्तरप्रदेश ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन 19 जून, 2020)।अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ परिवार द्वारा  प्रदेश अध्यक्ष (उ० प्र०)श्री उपमेन्द्र सक्सेना की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ऋषिकेश कुमार सिन्हा  एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री आलोक सिन्हा  द्वारा राजनैतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष (उ०प्र०) श्री राकेश सक्सेना( बरेली), प्रशासनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष (उ० प्र०),श्री अनूप कुमार श्रीवास्तव( वाराणसी), जिला अध्यक्ष -प्रयागराज श्री विनय श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष- सिद्धार्थ नगर श्री आकाश कुमार श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष- गोंडा इंजी० आशुतोष श्रीवास्तव एवं जिला अध्यक्ष- मऊ श्री शैलेंद्र श्रीवास्तव को मनोनीत किया है।
   प्रदेश अध्यक्ष श्री उपमेन्द्र सक्सेना एडवोकेेट ने कहा कि किसी समय राजनीति की धुरी कहा जाने वाला कायस्थ समाज आज संगठित न हो पाने के कारण राजनीतिक दलों का मात्र वोट बैंक बनकर रह गया है।
    श्री सक्सेना ने कहा कि समाज के युवा वर्ग को सक्रिय राजनीति में आगे आना चाहिए जब तक राजनीति के शिखर पर फिर से समाज का प्रतिनिधित्व नहीं होगा तब तक हमारी आवश्यक मांगे पूरी नहीं हो सकती हैं।
     उन्होंने ने कहा कि कायस्थ समाज को किसी पार्टी विशेष का पिछलग्गू न बनकर अपने समाज के व्यक्ति को समर्थन करना चाहिए पार्टी चाहे कोई हो ।इसी धारणा से अंतर्राष्ट्रीय कायस्थ परिवार द्वारा राजनैतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष (उ० प्र०) श्री राकेश सक्सेना को मनोनीत किया गया है ।साथ ही सरकारी सेवा में कार्यरत चित्रांश भाई- बहनों को संगठन से जोड़कर उनकी समस्याओं के निराकरण में सहायता करने के प्रयास हेतु प्रशासनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष (उ० प्र०) श्री अनूप कुमार श्रीवास्तव जी को मनोनीत किया गया है।
   श्री सक्सेना ने कहा कि उत्तर प्रदेश के जनपदों में अंतरराष्ट्रीय कायस्थ परिवार के विस्तार के क्रम में प्रयागराज का जिलाध्यक्ष श्री विनय श्रीवास्तव एडवोकेट, गोंडा का जिला अध्यक्ष इंजी० आशुतोष श्रीवास्तव, मऊ का जिला अध्यक्ष श्री शैलेंद्र श्रीवास्तव, सिद्धार्थ नगर का जिला अध्यक्ष श्री आकाश कुमार श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया है और सभी से अपेक्षा की गई है कि संगठन के उद्देश्यों के प्रचार प्रसार के साथ समर्पित भाव से समाज की सेवा में अहम भूमिका अदा करें।

   नव मनोनीत पदाधिकारियों को  सर्व श्री आशीष कुमार श्रीवास्तव, डॉ राकेश सक्सेना, हरिश्चंद्र सक्सेना, योगेश जौहरी, राकेश कुमार सक्सेना, संजीव श्रीवास्तव, संजय राही, अममीत रंजन कुमार, आकाश श्रीवास्तव, अतुल सक्सेना, गौरव कुमार सक्सेना, डॉ रोहन सक्सेना, अमर श्रीवास्तव ,राजेश रंजन बख्शी, डा मनीष सक्सेना , डॉ विजय कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार सक्सेना, अनिल कुमार सक्सेना, दीपक सक्सेना, अमित कुमार सिन्हा, राजीव भटनागर, कौशिक सक्सेना, जगदीश निमिष, पंकज श्रीवास्तव(प्रदेश अध्यक्ष युवा),रमन सक्सेना, वीरेंद्र रायजादा, अंकित पारवाला एड० (जिलाध्यक्ष- बरेली), डॉ०विवेक निगम( जिलाध्यक्ष- जालौन), आशुतोष श्रीवास्तव (जिला अध्यक्ष -वाराणसी )प्रदीप कुमार (जिलाध्यक्ष -गाजियाबाद)राकेश श्रीवास्तव( जिला अध्यक्ष- चंदौली)आदि ने बधाई दी है। उपरोक्त जानकारी राजकुमार सक्सेना मीडिया प्रभारी अंतर्राष्ट्रीय परिवार उत्तर प्रदेश ने वाट्सएप पर प्रेस को दिया । समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma

Comments