डीएम ने किया कल्याणपुर प्रखंड के नामापुर, कलौजर पंचायत के बांध का निरीक्षण

डीएम ने किया कल्याणपुर प्रखंड के नामापुर, कलौजर पंचायत के बांध का निरीक्षण

विधि संवाददाता रविशंकर चौधरी की रिपोर्ट 

         बांध का निरीक्षण करते जिलाधिकारी समस्तीपुर

समस्तीपुर,बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 21 जून,2020 ) । जिले के कल्याणपुर प्रखंड के अंतर्गत बागमती नदी के जल स्तर में वृद्धि को देखते हुए रविवार को समस्तीपुर जिला अधिकारी शशांक शुभंकर ने अधिकारियों की टीम के साथ कलोजर पंचायत की छोटी सलहा , हसनपुर, रमजान नगर, भराव, एवं रामापुर पंचायत के कई गांव का भ्रमण कर निरीक्षण किया इस दौरान वे बाढ़ पीड़ितों की समस्या से भी अवगत हुए ! कटाव निरोधी पंडाल आदि का निरीक्षण करने के बाद वह रमजान नगर में बागमती से हो रही कटाव को देखते हुए फ्लड फाइटिंग के तहत कटाव रोधी कार्य जल्द पूरा कराने का निर्देश विभागीय अधिकारी को दिया बाढ़ की पूर्व तैयारी की समीक्षा करते हुए नौका पशु की रखरखाव पशु चारा दवा एवं सामुदायिक किचन सेड आदी की स्थलों का चयन करने आदि व्यवस्था की जानकारी उपस्थित पदाधिकारी से ली मुखिया दोनों पंचायत के मुखिया शोभा देवी ,राम विनोद ठाकुर ,सरपंच प्रमोद राम, देवनारायना ने छोटी सलाह  व नामापुर में बनी पुल का  ऊंची कारण व नवका की मांग की डीएम ने  क्लोजर पंचायत को दो मोटर बोट नामापुर पंचायत को दो मोटर बोट देने का आश्वासन दिया।

डीएम ने बागमती नदी जीरोमाइल बांध रामपुर से जटमालपुर बांध तक  पुरे बांध का निरीक्षण भी किया इस क्रम में निचले हिस्से में बसे सोरमार, बेलसंडी ,नामापुर राजपा आदि गांव के बाढ़ पीड़ित की व्यवस्था को लेकर कई दिशा निर्देश विभागीय अधिकारी को दिया मौके पर एसडीओ अशोक मंडल ,अपर समाहर्ता विनय कुमार राय, डीपीआरओ ऋषभ कुमार , कल्याणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार , कल्याणपुर अंचलाधिकारी अभय पद दास पशुपालन विभाग के अधिकारी शामिल थे । समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा रविशंकर चौधरी की रिपोर्ट प्रकाशित ।

Published by Rajesh Kumar verma

Comments