जयनगर मेंं बांध का निरीक्षण कर पटना लौटने के क्रम में समस्तीपुर से गुजरे सीएम

जयनगर मेंं बांध का निरीक्षण कर पटना लौटने के क्रम में समस्तीपुर से गुजरे सीएम 

विधि संवाददाता रविशंकर चौधरी की रिपोर्ट

समस्तीपुर,बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 25 जून,2020 ) । जयनगर मधुबनी से पटना लौट रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अचानक समस्तीपुर आने की सूचना से बुधवार शाम प्रशासनिक महकमा हरकत में आ गई !

सीएम के स्वागत के लिए डीएम शशांक शुभंकर एसपी विकास वर्मन अधिकारी के साथ परिसदन पहुंच गए सूचना मिली थी कि सीएम कुछ देर के लिए परिसदन में रुक सकते हैं परिसदन गेट पर इंतजार कर रहे अधिकारी व जदयू के नेताओं को निराशा हाथ लगी सीएम की गाड़ी नहीं रुकी सीएम चलती गाड़ी से अधिकारी व जदयू नेताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़ गए कुछ देर के लिए ओवरब्रिज आदि स्थान पर यातायात को रोक दिया गया था । समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा रविशंकर चौधरी की रिपोर्ट प्रकाशित ।

Published by Rajesh kumar verma

Comments