शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश से सनसनीखेज खबर... प्राइवेट हसिप्टल की दबंगई रुपए कम पड़ने पर परिजनों को बनाया बंधक
शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश से सनसनीखेज खबर...
प्राइवेट हसिप्टल की दबंगई रुपए कम पड़ने पर परिजनों को बनाया बंधक

आशा कार्यकर्ताओं के सहारे चल रहा है गोरखधंधा
लोग जनता जिन्हें भगवान समझती है वही बने डकैत
चिकित्सकों का काम मरीजों को बंधक बनाना नहीं सेवा करना है
उत्तरप्रदेेश स्पेशल ब्यूरो रिपोर्ट डॉक्टर केशव आचार्य गोस्वामी
शाहजहांपुर,उत्तरप्रदेश ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 09 जून,2020 ) । उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहाँपुर में मानवता को शर्मशार करनें वाला एक मामला सामने आया है। जहाँ एक और इंसान डॉक्टर को भगवान का रुप मानते हैं। तो वहीं जनपद शाहजहाँपुर में एक प्राइवेट हास्पिटल का काला कारनामा जब उजागर हुआ
जब एक प्राइवेट हॉस्पिटल नव ज्योति के नाम से चल रहे गोरखधंधे वाले हॉस्पिटल में एक आशा की मिलीभगत से गर्वभती महिला को महज इसलिए बंधक बना लिया गया कि एक गरीब पीड़ित महिला अस्पताल का पूरा बिल अदा नहीं कर पाई जिसकी सूचना पर मीडिया के हस्तक्षेप के बाद अस्पताल प्रबंधन ने महिला को बंधक मुक्त किया है।
गर्भवती महिला का पति
घटना नगर शाहजहाँपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र का है, जहां पर एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ₹15000 ना देने पर गर्भवती महिला के परिजनों को प्राइवेट हॉस्पिटल द्वारा बंधक बनानें का मामला सामनें आया है, जहां गर्वभती महिला के परिजनों ने एडवांस में 10000 जमा कर दिए गए थे ।
आपको बतादें कि कल बीती रात्रि में सरकारी एंबुलेंस से आशा की मिलीभगत से डिस्टिक हॉस्पिटल से सरकारी एंबुलेंस द्वारा गर्भवती महिला को शहर के निजी प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहां उनका आज इलाज हो जाने के बाद पैसों के लेनदेन का कुछ विवाद होने लगा मरीज के परिवार वालों ने जबरन पैसे मांगने का आरोप लगाया । समस्तीपुर कार्यालय से राजेेेश कुुुुमार वर्मा द्वारा डॉ० केशव आचार्य गोस्वामी की रिपोर्ट प्रकाशित । Published by Rajesh Kumar verma

Comments