नल जल योजना में धांधली को ले जिलाधिकारी व उच्चाधिकारी से किया लिखित शिकायत
नल जल योजना में धांधली को ले जिलाधिकारी व उच्चाधिकारी से किया लिखित शिकायत

पतैली पूर्वी पंचायत में जहां पीएचइडी विभाग करा रही है हर घर नल की जल योजना का कार्य
उजियारपुर संवाददाता रुपेश कुमार चौरसिया की रिपोर्ट

उजियारपुर/समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन 16 जून 2020 ) । सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल का जल कार्य बड़े पैमाने पे चल रही है वहीं उजियारपुर प्रखंड के पतैली पूर्वी निवासी सुदर्शन कुमार चौधरी ने कार्य में हो रहे धान्धली को लेकर जिलाधिकारी व उच्चाधिकारी से आवेदन के माध्यम से शिकायत कर जांच की मांग की है और यह भी मांग किए कि जांच होने तक राशि भुगतान पे रोक लगायी जाय। श्री चौधरी के अनुसार विभागीय आदेश के हिसाब से 3 फीट गड्ढा काला वाला पाइप के लिए होना है व 2 फीट गड्ढा ब्लू वाले पाइप के लिए किया जाना है।
जिसे कार्य करने वाले एजेंसी सारी विभागीय आदेश को ताक पर रखकर अपने हिसाब से काम कर रहे हैं जिसमें अधिकांश जगह 2 फीट पर ही गड्ढा पर काला पाइप बिछाई गई है वहीं वर्क एस्टीमेट दिखाने से भी कार्य एजेंसी बिल्कुल इंकार करते हुए साफ बताया कि विशेष जानकारी विभाग से लिया जाय जबकि कार्य स्थल पे वर्क स्टीमेट एजेंसी को लेकर कार्य करानी है साथ ही यह देखने का अधिकार किसी भी लोग को वो हो रहे काम के बारे में कोई भी जानकारी ले सकते हैं और एजेंसी को जानकारी देनी है अब मामला जो भी हो लेकिन वर्क एस्टीमेट नहीं दिखाना कहीं ना कहीं बड़ी सवाल व धान्धली जैसी बात को सामने आना प्रतित हो रही है ।
समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा रुपेश कुमार चौरसिया की रिपोर्ट प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma

Comments