राजपा बिहार की अध्यक्ष बनी जिला पार्षद प्रियंका आनंद
राजपा बिहार की अध्यक्ष बनी जिला पार्षद प्रियंका आनंद
सहरसा ब्यूरो बलराम कुमार की रिपोर्ट

सहरसा,बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 11 जून 2020 )। राष्ट्रवादी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल भारती ने जिला पार्षद श्रीमती प्रियंका आनंद को पार्टी की बिहार इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया है।आज सहरसा में सोसल डिस्टेंस के साथ आयोजित एक सादे समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवनारायण ठाकुर,बिहार राजपा के प्रभारी व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनोद याद,एवं राष्ट्रीय सचिव दिनेश कामत उन्हें मनोनयन पत्र सोपा गया। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भारती ने दिल्ली से श्रीमती प्रियंका आनंद को वीडियो कॉन्फ्रेंस से बधाई दिया और पूरा के लोग महिलाओं समान भागेदारी के लिए एकजुट हो जाय।
राजपा ही एक ऐसी पार्टी हैं जो महिलाओं को 50 प्रतिशत भागेदारी देने का एलान किया है।पार्टी समाज के अंतिम व्यक्ति को भी सामाजिक न्याय के लिए काम करेंगी। उक्त अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष भोगी मंडल,उदानंद यादव एवं युगल किशोर पोद्दार, महासचिव सुगदेव पासवान एवं रामकृष्ण पोद्दार उर्फ मुन्ना, प्रदेश प्रवक्ता शशिभूषण गाँधी,प्रदेश सचिव कल्याण मिश्रा,युवा अध्यक्ष ओकेश अहमद, युवा महासचिव रामसागर मिस्री, प्रदेश सचिव प्रो अरुण यादव,युवा जिला अध्यक्ष विजेंदर शर्मा, जिला अध्यक्ष डॉ संजय प्रभाकर, महिला जिला अध्यक्ष प्रतिभा मिश्रा,मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी प्रो रामलाल तांती, महासचिव मनकेश्वर भगत आदि मौजूद थे।
उक्त अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सामने पद ग्रहण करते हुए श्रीमती आनंद ने कहा है कि धनवल, बाहुबल, जातपात से ऊपर उठकर सेवा भाव से हमे काम करना है।आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी सुप्रीमो अनिल भारती निर्णय के अनुसार 150 सीटों पर पार्टी चुनाव लडेगी शेष 93 सीट समान विचारधारा वाले पार्टी के लिए छोड़ दिया है। हम सभी को मिलकर काम करना है।
उपरोक्त जानकारी हमारे संंवाददाता को बिनोद यादव, प्रभारी बिहार ने दिया । समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा बलराम कुमार शर्मा की रिपोर्ट प्रकाशित ।
Published by Rajesh kumar verma

Comments