कल्याणपुर विधानसभा स्तरीय भाजपा के आईटी एवं सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया

कल्याणपुर विधानसभा स्तरीय भाजपा के आईटी एवं सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया 

समस्तीपुर कार्यालय रिपोर्ट 

   भाजपा आईटी सेल की बैठक में  शामिल भाजपायी 

कल्याणपुर/समस्तीपुर, बिहार  ( जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 08,जून, 2020 ) !  कल्याणपुर विधानसभा स्तरीय आईटी एवं सोशल मीडिया कार्यशाला का आयोजन रमौली गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक उमेश प्रशाद सिंह के आवास पर सम्पन्न हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता विधानसभा सयोंजक अभिनीत मोनू ने किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के जिला सयोंजक वैभव रंजन ने विधानसभा टीम एवं सभी मंडल सयोंजको को शक्ति केंद्र पर आईटी सेल का निर्माण एवं आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की सरकार बनाने को लेकर हर बूथ स्तर पर केंद्र एवं राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को हर परिवार तक पहुँचाये। बैठक को जिला मंत्री सुंदेश्वर राम एवं किसान मोर्चा जिला महामंत्री विजय शंकर ठाकुर ने भी सम्बोधित किया।
बैठक में कल्याणपुर उत्तरी मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, कल्याणपुर दक्षिणी दिलीप कुमार सहनी, चकमेहसी अध्यक्ष प्रशांत कुमार एवं कल्याणपुर उत्तरी मंडल सयोंजक संजीव कुमार देव, दक्षिणी मंडल सयोंजक महेश कुमार, पूसा मंडल सयोंजक आशीष कुमार उपस्थित थे। समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित संवाद सूत्र की रिपोर्ट प्रकाशित। 

Published by Rajesh Kumar verma 

Comments