बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शिवाजीनगर को सेविका ने पीटा पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शिवाजीनगर को सेविका ने पीटा पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
विधि संवाददाता रवि शंकर चौधरी की रिपोर्ट

सेविका सहित पांच आरोपी बनाए गए
समस्तीपुर,बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 18 जून,2020)। समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अंजना कुमारी ने दो सेविका समेत पांच लोगों पर कार्यालय में घुसकर सरकारी काम में बाधा डाल कर मारपीट करने अभद्र व्यवहार करने व गला दबाकर जान मारने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है ।प्राथमिकी में कहा है कि वह कार्यालय में बैठी थी केंद्र संख्या 25 की सेविका सरोज कुमारी केंद्र संख्या 147 की सेविका सुनीता कुमारी अपने क्यू पंजी पर हस्ताक्षर करने की बात कहने लगी ।
जब मैंने उसे दिसंबर 2019 में मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब नहीं आने के चलते क्यू पंजी पर हस्ताक्षर नहीं होने की बात बताई तो दोनों के पति व पुत्र सहित पांच व्यक्ति ने मेरे साथ सरकारी काम में बाधा डालते हुए मारपीट अभद्र व्यवहार करते हुए गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया । पुलिस द्वारा आवेदन दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया गया है।
समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा रविशंकर चौधरी की रिपोर्ट प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma

Comments