राजद व यादव सेना के कार्यकर्ताओं नें जदयू विधायक का फुंका पुतला

 राजद व यादव सेना के कार्यकर्ताओं नें जदयू विधायक का  फुंका पुतला

बछबाड़ा संवाददाता राकेश यादव की रिपोर्ट 

बछवाड़ा के रेलवे लोहिया मैदान में मटिहानी विधायक नरेन्द्र सिंह उर्फ बोगो सिंह का पुतला दहन किया। राजद कार्यकर्ताओंं द्वारा पुतला जलाकर किया गया विरोध  

            पुतला दहन करते राजद-यादव सेना कार्यकर्ता.  

बछबाड़ा/बेगूसराय, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 09 जून,20 ) । बछबाड़ा अनुमंडल के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक अपने बड़बोलेपन एवं बिगडे़ बोल के कारण बुरे फंसे हैं। 
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव व बिहार प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ अपशब्द के साथ-साथ जाति सूचक शब्द का प्रयोग किये जाने पर मंगलवार को राजद कार्यकर्ता व  राष्ट्रीय यादव सेना के आह्वान पर बछवाड़ा के रेलवे लोहिया मैदान में मटिहानी विधायक नरेन्द्र सिंह उर्फ बोगो सिंह का पुतला दहन किया। राजद कार्यकर्ताओ ने  पुतला को बैंक बछवाड़ा बाजार होते हुए बछवाड़ा बाजार के रास्ते रेलवे लोहिया मैदान पहुंचा।  जहां कार्यकर्ताओं ने मटिहानी विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान  राजद के युवा प्रदेश महासचिव कुमार रूपेश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार प्रतिपक्ष के नेता के खिलाफ मटिहानी विधायक के द्वारा अपशब्द व जाति सूचक शब्द का प्रयोग निंदनीय है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग करते हुए कहा कि जल्द ऐसे विधायक को पार्टी से निष्कासित नही किया गया तो राजद कार्यकर्ता आंन्दोलन करने को बाध्य हो जाऐगे। जिसकी सारी जवाबदेही बिहार सरकार की होगी। मौके पर राष्ट्रीय यादव सेना के जिला उपाध्यक्ष अमरेश कुमार यादव,राम उदीत यादव,राजद के दीपक सिंह यादव,विष्णुदेव सहनी,उदय कांत चौधरी,उपेन्द्र यादव,चन्द्रशेखर राम,शिव दत्त पंडित,सुजीत कुमार,अंकेश कुमार,अशोक कुमार,पंकज कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा राकेश यादव की रिपोर्ट प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma         

Comments