अर्पणा मिश्रा नियुक्त की गई सीवाईएसएस की बिहार राज्य सह प्रभारी, छात्र नेता सादिक़ रज़ा ने दिया बधाई
अर्पणा मिश्रा नियुक्त की गई सीवाईएसएस की बिहार राज्य सह प्रभारी, छात्र नेता सादिक़ रज़ा ने दिया बधाई

अर्पणा मिश्रा जी के मार्गदर्शन में निश्चित रूप से सीवाईएसएस बिहार के अंदर एक नया अध्याय लिखेगी : सादिक़
समस्तीपुर कार्यालय रिपोर्ट
पटना, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 13 जून,2020 ) । आम आदमी पार्टी ने बिहार में अपने चुनावी गणित को साधते हुए अपनी छात्र विंग 'छात्र युवा संघर्ष समिति' (सीवाईएसएस) के राज्य सह प्रभारी के पद पर चर्चित छात्र नेत्री अर्पणा मिश्रा को नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से सीवाईएसएस नेताओं व कार्यकर्ताओं के बिच काफ़ी उत्साह का माहौल है। वरिष्ठ नेताओं ने भी इस फ़ैसले का स्वागत किया है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र नेता व सीवाईएसएस के बिहार राज्य संगठन प्रभारी सादिक़ रज़ा ने भी इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि अर्पणा मिश्रा संगठन की काफ़ी पुरानी और अनुभवी सथी हैं, इनके नियुक्त किये जाने से कार्यकर्ताओं का विश्वास और अधिक मज़बूत होगा। सादिक़ ने आगे कहा है कि आगामी विधान सभा चुनाव में बिहार के अंदर छात्र और युवा महत्वपूर्ण भूमिका में रहेंगे और अर्पणा मिश्रा जी के मार्गदर्शन में निश्चित रूप से सीवाईएसएस बिहार के अंदर एक नया अध्याय लिखेगी।समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma

Comments