लगन तुमसे लगी है अब जी ना चुराना प्रभु हम बन गये हैँ तेरे नाम का दीवाना

          लगन तुमसे लगी है अब जी ना चुराना 
          प्रभु हम बन गये हैँ तेरे नाम का दीवाना 

प्रमोद कुमार सिन्हा

बेगूसराय, बिहार 

बेगूसराय, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 18 जून,2020 ) । 

लगन तुमसे लगी है अब जी ना चुराना 
प्रभु हम बन गये हैँ तेरे नाम का दीवाना 
जनम जनम से तेरी राह निहारी , 
तेरे दर्शन का बन गया भिखारी , 
अबकी खेप नाथ भूल ना जाना , 
प्रभु हम बन........... 
मंजिलें कठिन राह है बड़ा भारी , 
पार लगा दो प्रभु अब नैया हमारी , 
तुम्हारे सिवा ना दीखता है किनारा , 
प्रभु हम बन..... 
हर मंदिर - मंदिर ढूंढा है मूरत तेरी , 
झलक ना दिखा कहीं सूरत तेरी , 
बताओ प्रभु कहाँ है तेरा ठिकाना, 
प्रभु हम बन....... 
दर दर भटका जनम जनम तड़पा , 
अब आ गया नाथ मेरा भी बुढ़ापा, 
बुझे प्रमोद जड़ चेतन में है घराना. 
प्रभु हम बन....

समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रमोद कुमार सिन्हा की स्वरचित भजन प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma

Comments