सिंघिया के युवा साथियों के द्वारा कलाली चौक पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन किया गया
सिंघिया के युवा साथियों के द्वारा कलाली चौक पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन किया गया
रोषड़ा ब्यूरो पिंकेश कुमार "पप्पू" की रिपोर्ट

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन कार्यक्रम
रोषड़ा/समस्तीपुर,बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 17 जून,2020 ) । सिंघिया के युवा साथियों के द्वारा कलाली चौक पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन किया गया ।
मिली जानकारी के मुताबिक आज दिनांक 17 जून को सिंघिया के युवा साथियों के द्वारा कलाली चौक पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन किया गया ।
इसके साथ ही क्षेत्रीय लोगों से आग्रह किया गया कि वे सभी चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करें एवं देशी निर्मित वस्तुओं को बढ़ावा दें । उक्त कार्यक्रम के कारण काफी देर तक कलाली चौक की यातायात बाधित रही ।
शी जिनपिंग के पुतला दहन कार्यक्रम में स्थानीय लोगों का समर्थन देखने योग्य था ।
उक्त मौके पर आशीष झा, भाजयुमो युवा अध्यक्ष अंकित सिंह बिट्टू, निशांत सिंह परमार, रिकी कपूर, सूरज सिंह, शिवम सिंह उर्फ गुलटू, गुड्डू सिंह, नाज़िर खान ,सुमित कुमार, राजा झा, नीतीश सिंह, सिद्धार्थ गिरी, अंकित झा इशकजादे, गौरव सिंह, हरिओम ठाकुर, अविनाश सिंह, अमित सिंह, पृथ्वी सिंह, अंकित सिंह, गोविंद झा इत्यादि लोग मौजूद थे ।
भाजयुमो अध्यक्ष अंकित सिंह बिट्टू ने सभी युवा साथियों को धन्यवाद दिया । समस्तीपुर कार्यालय से राजेेेश कुमार वर्मा द्वारा पिंंकेश कुमार पप्पू की रिपोर्ट प्रकाशित ।
Published by Rajesh kumar verma

Comments