गोवर्धन में युवक ने लगाया ससुराली जनोंं पर घर मेंं घुस कर मारपीट करने का लगाया आरोप

गोवर्धन में युवक ने लगाया ससुराली जनोंं पर घर मेंं घुस कर मारपीट करने का लगाया आरोप 


डॉ केशव आचार्य गोस्वामी की रिपोर्ट

  ससुराली जनोंं पर घर मे घुस कर मारपीट करने का लगाया आरोप 

मथुरा, उत्तरप्रदेश ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 20 जून,2020 ) । गोवर्धन सैनी मोहल्ला निवासी  शिवा कौशिक पुत्र विष्णु दयाल कौशिक ने बताया की उसकी शादी गोरी पुत्री सतीश निवासी सौंख से हुई थी कुछ दिन पहले उसकी पत्नी घर से नकदी सहित जेवरात लेकर अपने मायके चली गयी जब इसकी जानकारी उसने अपने बिचोलिये को दी तो उन्होंने जल्द इस समस्या को खत्म कराने की बात कही थी मगर आज उसका साला मौसा व उसका ससुर अन्य अज्ञातों को लेकर उसके घर आ धमके ओर लाठी डंडो से उनके साथ मारपीट करने लगे जब मेरी बहन मुझे बचाने आयी तो उन्होंने उसके साथ भी मारपीट की । मारपीट में उसके सर में चोट आई है वहीँ उसकी बहन के हाथ मे चोट आई है । जब इसकी शिकायत लेकर वो थाने पहुंचे तो वहां से उनको लिखित में एप्लिकेशन लाने की बात कही गयी अभी तक पुलिस ने उनकी तरफ से कोई मुक़्क़द्दमा दर्ज नहीं किया गया जबकि वो लोग मारपीट करने से पहले ही हमारे खिलाफ झूठा मुक़्क़द्दमा दर्ज करा चुके हैं । वहीँ पीड़ित ने अपनी तरफ से अपने ससुर साले सहित अन्य अज्ञातों के खिलाफ तहरीर दी है ।

समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा डॉ० केशव आचार्य गोस्वामी की रिपोर्ट प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma


Comments