परिवार से विमुख होकर प्रेम विवाह करना महंगा पड़ा दिनेश को गंवानी पड़ी अपने प्रेमिका की जान

परिवार से विमुख होकर प्रेम विवाह करना महंगा पड़ा दिनेश को गंवानी पड़ी अपने प्रेमिका की जान

बबीता के परिवार के सदस्यों ने मिलकर बबीता की हत्या कर शव का किया दाह संस्कार

चार दिन बीतने के बाबजूद ऑनर किलिंग हत्या करने वाले नामजद आरोपियों की पुलिसकर्मियों द्वारा गिरफ्तारी नहीं की गई, थकहार कर प्रेमी दिनेश ने लगाया प्रेस से न्याय की दिलाने की लगाया गुहार 

समस्तीपुर कार्यालय रिपोर्ट 

हापुड़,उत्तरप्रदेश ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 18 जून,2020)। परिवार से विमुख होकर प्रेम विवाह करना महंगा पड़ा दिनेश गुर्जर को गंवानी पड़ी प्रेमिका की जान बबीता के परिवार के सदस्यों ने मिलकर बबीता की हत्या कर शव का किया दाह संस्कार प्रेमी दिनेश ने लगाया प्रेस से न्याय दिलाने की गुहार लगाया है। मालूम हो की चार दिन बीतने के बाबजूद ऑनर किलिंग हत्या करने वाले नामजद आरोपियों की पुलिसकर्मियों द्वारा गिरफ्तारी नहीं किया जाना पुलिस प्रशासन को संदिग्ध बना दिया है। उपरोक्त जानकारी पीड़ित प्रेमी दिनेश गुर्जर पुत्र स्वर्गीय श्री प्रताप सिंह निवासी ग्राम बिरसिंहपुर थाना सिंभावली जनपद हापुड़ के निवासी ने जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन को दुरभाष पर बताया कि हमारी शादी 01 जून 2020 को आर्य समाज मंदिर सलारपुर मेरठ में हिंदू रीति रिवाज से बबीता कुमारी पुत्री राजपाल सिंह पुत्र जयकरण सिंह निवासी ग्राम सालारपुर थाना सिंभावली जिला हापुड़ के साथ हुई थी तथा हम दोनों ने अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन 03 फरवरी 2020 को सब रजिस्टार मेरठ के यहां कराया था । उसके बाद हम दोनों लोग पति पत्नी के रूप में रहने लगे । दिनांक 22 फरवरी 2020 को मेरे ससुर राजपाल सिंह तथा उनका पुत्र सनोज मेरे घर आए और कहने लगे कि शादी तो तुमने कर ही ली है । अब शादी को समाज के सामने सामाजिक रीति रिवाज के साथ करेंगे । ऐसा कर मेरी पत्नी बबीता को अपने साथ ले गए और मैंने उनके साथ भेज दिया लगभग 01 महीने पहले मैंने कहा कि अब तो विदा कर दो तब कहने लगे अभी लॉक डाउन चल रहा है लॉक डाउन के बाद विदा करेंगे । वहीं दिनांक 16 जून 2020 को सुबह लगभग 9:00 बजे मुझे सूचना मिली कि तुम्हारी पत्नी बबीता को उसके पिता राज्यपाल पुत्र जयकरण व मनोज, सनोज दोनों के पिता राजपाल व माता श्रीमती राकेश पत्नी राजपाल सभी निवासी सलारपुर थाना सिंभावली ने मिलकर गला दबाकर हत्या कर सबूत मिटाने के लिए मेरी पत्नी बबीता की लाश को शमशान घाट सलारपुर में जला दिया । पीड़ित दिनेश ने थाने को आवेदन देते हुए न्याय देने की गुहार लगाया है । वहीं थानाध्यक्ष द्वारा मुकदमा संख्या 189 दिनांक 16 जून 2020 दर्ज कर अपने कार्य की इतिश्री समझ घटना के तीन बाद भी नामजद आरोपियों को खुला छोड़ दिया है । जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि गढ़मुक्तेश्वर/सिंभावली थाना क्षेत्र केे गांव बिरसिंहपुर निवासी दिनेश गुर्जर ने अपनी प्रेमिका सिम्भावली थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर निवासी राजपाल की पुत्री बबीता के साथ घर से भागकर आर्य समाज मंदिर सलारपुर मेरठ में हिंदू रिति-रिवाज के अनुसार विगत माह के 01 फरवरी 2020 को शादी की थी । जिससे बबीता के पिता राजपाल सिंह खफा चल रहे थे और उन्होंने गुर्जर समाज में अपनी आन बान शान के चलते 22 फरवरी 2020 को बबीता को बहला-फुसलाकर ये कहते हुए कि हम तुम्हारी शादी दिनेश के साथ धूमधाम से करेंगे सलारपुर ले आए और  बबीता को फांसी लगाकर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया । धटना की सूचना मिलने पर दिनेश सलारपुर पहुंचा और अपनी पत्नी बबीता की मौत के विषय में जानकारी करने की कोशिश की तो राजपाल सिंह आग बबूला हो गये और दिनेश को भी ठिकाने लगाने को लेकर उसके पीछे भागने लगे । किसी तरह दिनेश ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाते हुए अपनी प्रेमिका बबीता की फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पिता राजपाल, मां राकेश, भाई मनोज सनोज,अनोज के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर अपनी जान को खतरा बताते हुए कानूनी कार्यवाही की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने पीड़ित का आवेदन लेते हुऐ कांड संख्या 0189 दिनांक 16 जून 2020 दर्ज कर दिया लेकिन नामजद आरोपियों के मेल में आकर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किया है । वहीं आरोपित द्वारा पीड़ित को डराने धमकाने का काम किया जा रहा है । समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma

Comments