भाजपा जिला कार्यालय समस्तीपुर पर नव नियुक्त मण्डल प्रभारी की बैठक आयोजित
भाजपा जिला कार्यालय समस्तीपुर पर नव नियुक्त मण्डल प्रभारी की बैठक आयोजित
समस्तीपुर ब्यूरो रिपोर्ट अमरदीप नारायण प्रसाद

समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 11 जून,2020 ) । भाजपा जिला कार्यालय समस्तीपुर पर नव नियुक्त मण्डल प्रभारी की बैठक आयोजित की गई। मिली जानकारी के अनुसार वृहस्पतिवार को भाजपा मंडल प्रभारी की बैठक की गई । जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने की। बैठक में सभी मंडल प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जिले के प्रत्येक बूथ पर सभी कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री का पत्रक देना है, साथ मे मोदी सरकार 2 के एक वर्ष में हुई एतिहासिक उपलब्धि को पत्रक के माध्यम से हर घर पहुंचाना है। इस बैठक में जिला के सभी विधान सभा प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित हुए ।
बैठक में बिहार प्रदेश भाजपा में नवमनोनित पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमलेश सहनी, महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री नीलम देवी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रूमान अहमद शाबरी को सम्मानित किया गया। 
मौके पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष राम सुमरन सिंह, जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, प्रभात कुमार, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा, जिला मंत्री शिवशंकर निषाद, रामाकान्त राय, सुंदेश्वर राम, मनोरंजन मोदीन, वीना साह, जिला प्रवक्ता कौशल पांडेय, मंडल प्रभारी जय मंगल यादव, विजय शंकर ठाकुर, मनोज मांझी, मनोज ठाकुर, कृष्ण कुमार झा, सुधीर कुमार शर्मा, विजय सिंह, बलवंत सिंह राठौर, राम दुलारे चौरसिया इत्यादि शामिल रहे। समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा अमरदीप नारायण प्रसाद की रिपोर्ट प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma

Comments