रालोसपा प्रदेश छात्र प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोविंद कुशवाहा ने समस्तीपुर छात्र प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर मोहम्मद आफताब आलम को किया मनोनीत :जिलाध्यक्ष

रालोसपा प्रदेश छात्र प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोविंद कुशवाहा ने  समस्तीपुर छात्र प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर मोहम्मद आफताब आलम को किया मनोनीत :जिलाध्यक्ष

               रालोसपा द्वारा आयोजित किया गया प्रेस वार्ता

समस्तीपुर कार्यालय रिपोर्ट 

नगर अध्यक्ष समस्तीपुर रामकुमार के द्वारा नवनियुक्त छात्र जिला अध्यक्ष को बुके और माला से किया गया सम्मानित 

समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 11जून 2020 ) । राष्ट्रीय लोक समता पार्टी समस्तीपुर के द्वारा प्रेस वार्ता कर पूर्व प्रत्याशी उजियारपुर विधानसभा सह जिला अध्यक्ष अनंत कुशवाहा ने कहा कि संगठन की मजबूती प्रदान करते हुए छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद कुशवाहा जी के द्वारा समस्तीपुर छात्र प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर मोहम्मद आफताब आलम को मनोनीत किया । नगर अध्यक्ष समस्तीपुर रामकुमार जी के द्वारा नवनियुक्त छात्र जिला अध्यक्ष को बुके और माला से सम्मानित किया गया और आशा किया गया कि इनके नेतृत्व में छात्र की समस्या को लेकर संघर्ष करेगा और छात्र के हित की लड़ाई लड़ने का काम करेगा। बधाई देने वालों  में प्रदेश संगठन सचिव बिहार डॉ संतोष यादव, राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दीननगर विधानसभा सह जिला सचिव रालोसपा समस्तीपुर रंजीत कुमार, नगर उपाध्यक्ष समस्तीपुर इंद्रजीत कुमार,  चंदन कुमार चौधरी, आदित्य कुमार ठाकुर, अमरजीत यादव, उपेंद्र कुमार दास आदि थे।

समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma

Comments