दरभंगा एनएसयूआई ने मनोरीपुर चौक पर फूल बाबू साफी के नेतृत्व में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का जलाया पुतला

दरभंगा एनएसयूआई ने मनोरीपुर चौक पर फूल बाबू साफी के नेतृत्व में  चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का जलाया पुतला 

समस्तीपुर कार्यालय रिपोर्ट

             चीनी राष्ट्रपति का छात्र नेताओं ने फुंका पुतला

हमारे हिंदुस्तान का जवान शहीद हुए हैं देश के युवाओं के दिल में आक्रोश है प्रधानमंत्री जी बोले एक के बदले 10 लायेंगे नही ला सकें हम युवाओं को आदेश दे चीन पर भी हिंदुस्तान का झंडा गार देंगे : त्रिभुवन कुमार एन एस यू आई जिलाध्यक्ष

दरभंगा, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 18 जून,2020 )। चीन के कारनामे को लेकर दरभंगा एनएसयूआई ने मनोरीपुर चौक पर फूल बाबू साफी के नेतृत्व में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला जलाया । वहीं जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा जिस तरह का चीन नेनापाक हरकत किया है जिसमेें हमारे हिंदुस्तान का जवान शहीद हुए हैं देश के युवाओं के दिल में आक्रोश है प्रधानमंत्री जी बोले एक के बदले 10 लायेंगे नही ला सकें । हम युवाओं को आदेश दे चीन पर भी हिंदुस्तान का झंडा गार देंगे । वहींं इस मौके पर राहुल सिंह ने कहा हम अपने सेना के साथ हैं ।हमें अपने सेना पर गर्व है कि वह इस परिस्थिति में भी चाइना को मुंहतोड़ जवाब देंगे और हमारी सुरक्षा के लिए वह दिन रात खड़े हैं। चाइना से हमें अपने सारे व्यापारिक रिश्ते को तोड़ लेना चाहिए। क्योंकि इस संकट के काल में हम आज भी हम उसके प्रोडक्ट खरीद के उसकी अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। चाइना द्वारा अपनाए जा रहे हैं दोगली रवैया वही बॉर्डर पर खूनी रंजिश जो खेल रही है उसके बदले उस महंगा पड़ेगा एक तरफ उसके द्वारा फैलाई गई वैश्विक महामारी करोना से जनता गुस्से में है। वहीं मीडिया प्रभारी ने कहा कुशेश्वर स्थान का युवाओं का मांग है  कि केंद्र को इस पर कड़ा रवैया अपनाना चाहिए और चाइना को  दो टूक जवाब देना चाहिए। और कितने भारत के वीर सपूतों को अपने प्राणों को निछावर करना पड़ेगा। और कितने मां के आंचल सुनी होगी। इसका मुद्दे पर भारत को ईट का जवाब पत्थर से देना चाइए। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मुख्य कार्यकर्ता के रूप ऋषिकेश सिंह, राहुल सिंह, राजू सिंह, नीतीश कुमार राम, सोनू सिंह, मुकुंद कुमार, प्रिंस, प्रेम, गौतम आदि युवा ने शामिल थे ।समस्तीपर कार्यालय सेे राजेेेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित । 

Published by Rajesh kumar verma

Comments