बिहार सरकार द्वारा संचालित सात निश्चय योजना मुसापुर पंचायत में हुआ टांय-टांय फिस्स समस्तीपुर प्रखंड के मुसापुर पंचायत से विकास गायब

बिहार सरकार द्वारा संचालित सात निश्चय योजना मुसापुर पंचायत में हुआ टांय-टांय फिस्स

समस्तीपुर प्रखंड के मुसापुर पंचायत से विकास गायब

हर गली मुहल्ले में सड़क,गली, नाले का जीर्णोद्धार नहीं होने से बरसात का पानी बीच सड़क पर हो रहा जमाव

धरमपुर वार्ड नं० 10 के महात्मा गली में बनी नाली वर्षों से अपने तारणहार का कर रहा इंतजार

पंचायत विकास मद् में पंचायत से खर्च की गई राशि की निष्पक्ष जांच अधिकारियों से कराने की मांग


रिसर्च एंटीकरप्शन & क्राईम इंवेस्टिगेशन ब्यूरो के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने केन्द्र सरकार से जांंच की मांंग की

समस्तीपुर कार्यालय 

समस्तीपुर, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 20 जून, 2020 ) । समस्तीपुर जिले के बगल में समस्तीपुर प्रखंड के अंतर्गत मुसापुर पंचायत है। जिसके पंचायत समिति मीरा कुमारी, मुखिया ललिता पॉल, वार्ड सदस्य अनिता देवी , सरपंच बेबी साह है जिनके रहमोकरम पर पंचायत के निवासी चल रहें है । पंचायत चुनाव के बाद पंचायत भ्रमण करने की आवश्यकता या ग्रामीणों का विकास कैसे होगा इस बात की चिंता किन्हीं जनप्रतिनिधि या प्रशासनिक, शासनिक तंत्र को नहीं है।
दु:ख की बात हैं की ग्राम पंचायत के प्रधान होते है मुखिया जी लेकिन इन्हें भी किसी जनता की दुखों से कोई लेना देना नहीं हैं । जिसके कारण ग्रामीणों को सरकारी सहायता भी नहीं मिल पाता हैं । पंचायत के विकास की बात तो दूर हैं । बताया जाता है कि विगत 2000 में ग्रामीणों के घरों से गंदे पानी की निकासी के लिए 2001 में नाली का निर्माण किया गया । लेकिन सही ढ़ंग से नहीं बनाऐ जाने के कारण जल्द ही जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहुंच गया । जिसके कारण नाली जाम रहने लगा और सड़क पर गंदा पानी का बहाव होने लगा । इसके जीर्णोद्धार के लिऐ मुहल्लेवासियों ने स्थानीय विधायक से लेकर जिलाप्रशासन, पंचायती राज विभाग, जिला पार्षद सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि को वर्ष 2018 में ही दिया गया ।

नाली के जीर्णोद्धार को लेकर राजद, युग क्रांति दल के बैनर तले सड़क जाम ,धरना प्रदर्शन भी किया गया। उस समय वर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी भुवनेश्वर झा के द्वारा मुहल्लेवासियों को पंचायत की समूची मिलने वाली सहायता जैसे की राशन, जल,नल,घर, सड़क, नाली का निर्माण करने व सहायता देने की बात की गई । लेकिन आज 02 साल से उपर होने को आया लेकिन नाली निर्माण कार्य जीर्णोद्धार का शुरुआत भी नहीं किया गया । जबकि विश्वश्त सूत्र बताते हैं कि नाले की निर्माण जीर्णोद्धार के लिए राशि मनरेगा योजना से पारित किया गया लेकिन नाली निर्माण जीर्णोद्धार कार्य आज तक नहीं किया गया है। जिसके कारण थोड़ी सी बरसात में ही नाली और सड़क मार्ग के पता ही नहीं चल पाता है ।
वर्तमान कोरोना काल में भी मुहल्ले के निवासियों को किसी प्रकार की सहायता सुलभ नहीं कराया गया। 
पंचायत के हरेक योजनाओं में लूट-खसोट करने की चर्चा बराबर चलती रहती हैं। राशनकार्ड में घोटाला, मनरेगा योजना में घोटाला, पंचम वित्त आयोग की राशि का घोटाला, पंचायत विकास , आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य योजना की राशि का घोटाला चरमसीमा पर जारी है । लेकिन किसी भी प्रशासनिक अधिकारियों को इससे कोई लेना देना नहीं हैं । जिससे बिहार सरकार मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के सात निश्चय योजना टांय टांय फिस्स नजर आ रहा है ।
समस्तीपुर प्रखंड के मुसापुर पंचायत के ग्रामीणों सहित रिसर्च एंटीकरप्शन & क्राईम इंवेस्टिगेशन ब्यूरो के प्रमंडलीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने प्रेस के माध्यम से केन्द्र सरकार से मांग करते हुए कहा है कि प्रखंड के पंचायतों में हो रहे विकासात्मक कार्यों में सरकारी राशि की लूट खसोट को रोकने सहित जल्द से जल्द जांच की जाऐ तो पंचायत में विकास के नाम पर विभिन्न मद्दो की योजना में हुऐ घोटाले अरबों रुपये के रुप में सामने आ सकती है । श्री वर्मा ने प्रेस के माध्यम से पंचायत विकास मद् में पंचायत से खर्च की गई राशि की जांचकी मांग निष्पक्ष अधिकारी से कराने की मांग करते हुए दोषी अधिकारियों एंव जनप्रतिनिधियों को दण्डित की बात कहीं हैं । समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित ।

Published by Rajesh kumar Verma

Comments