लोकेशन रायबरेली उत्तर प्रदेश से सबसे बड़ी खबर.... पांच शातिर अपराधियों को पुलिसकर्मियों ने धर दबोचा

लोकेशन रायबरेली  उत्तर प्रदेश से सबसे बड़ी खबर....

पांच शातिर अपराधियों को पुलिसकर्मियों ने धर दबोचा 

पांच शातिर  लुटेरे गैंग को कोतवाली  एवं एसओजी ने धर दबोचा 

        नगदी  हथियार गाड़ी के साथ बरामद

रायबरेली के अलग-अलग स्थानों पर की गई थी वारदात

    एक साथ ही पुलिस की गिरफ्त से दूर तलाश जारी

उत्तरप्रदेश ब्यूरो डॉ० केशव आचार्य गोस्वामी की रिपोर्ट 

रायबरेली,उत्तरप्रदेश ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 13 जून,2020 ) । रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने शातिर लुटेरों के गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 05 लुटेरों को नगदी, असलहे व गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी शातिर लुटेरे बताये जा रहे है। और इन्होंने रायबरेली जिले में दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में लूट की वारदात को अंजाम दे चुके है। वही अभी भी इनका एक साथी पुलिस की गिरफ्त से दूर बताया जा रहा है।

वी/ओ- दरअसल पुलिस की गिरफ्त में खड़े इन युवको पर लूट की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है और ये सभी प्रतापगढ़ जिले व रायबरेली जिले के रहने वाले बताये जा रहे है । खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय ने बताया कि इन लोगो ने सलोन कोतवाली क्षेत्र व डीह थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई लूट की वारदात को अंजाम दिया था। मुखबिर व सर्विलांश टीम की मदद से इनको सलोन कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने गिरफ्तार किया है।वही इनके गैंग का एक साथी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर बताया जा रहा है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पुलिस भेजने का काम करेगी। 

उपरोक्त जानकारी हमारे संवाददाता को नित्यानंद राय अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली ने आयोजित प्रेसवार्ता में दिया । समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा रायबरेली से स्पेशल क्राइम ब्यूरो रिपोर्टर डॉ० केशव आचार्य गोस्वामी की रिपोर्ट प्रकाशित ।

Published by Rajesh kumar verma

Comments