चीनी सामान के बहिष्कार किये जाने के बहस के बिच छात्र नेता हिमांशु ने केंद्र के सत्ताधारी दलों पर साधा निशाना
चीनी सामान के बहिष्कार किये जाने के बहस के बिच छात्र नेता हिमांशु ने केंद्र के सत्ताधारी दलों पर साधा निशाना

जनता से नहीं, सरकार से मांग करें कि चीनी सामानों के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगे : हिमांशु
समस्तीपुर कार्यालय रिपोर्ट
पटना, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 18 जून,2020)। चीन द्वारा 20 भारतीय सैनिकों को शहीद किये जाने के बाद एक बार फिर चीनी सामानों का बहिष्कार किये जाने का बहस गर्म है। लोग सोशल मीडिया पर अपने विचार लगातार साझा कर रहे हैं। भाजपा और उसके साथी दलों के भी कुछ नेताओं ने भी चीनी वस्तुओं के बहिष्कार करने की अपिल की है। पटना विश्वविद्यालय के रिसर्च स्कॉलर व 'आप' की छात्र विंग 'सीवाईएसएस' के राज्य संरक्षक हिमांशु कुमार सिंह ने भाजपा व उसके साथी दलों के इस ब्यान पर पलटवार किया है।
हिमांशु ने कहा है अगर सरकार चीन से व्यापारीक सम्बंध खत्म कर ले तो चीन का सामान भारत के बाज़ार में आएगा ही नहीं फिर बहिष्कार करने जैसा कोई मामला ही नहीं होगा। हिमांशु ने भाजपा और उसके साथी दलों को आईना दिखाते हुए कहा है कि बहिष्कार करने की अपिल जनता से न करें बल्कि सरकार से मांग करें कि चीनी सामानों के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगे।
हमेशा जनता पे ही सक करना बीजेपी की फितरत हो गइ है। हिमांशु की ओर से जारी किये गये प्रेस ब्यान में उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा शहीदों के चिता पर राजनीति कर रही है। बहिष्कार का झूठा तमाशा करने से अच्छा चीन पर जवाबी कार्रवाई की जाए, यही हमारे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित । Published by Rajesh kumar verma

Comments