सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मास्क एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के पत्र को जानकी स्थान के टेंपो स्टैंड में टेंपो ड्राइवर एवं यात्रियों के बीच वितरण किया गया
सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मास्क एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के पत्र को जानकी स्थान के टेंपो स्टैंड में टेंपो ड्राइवर एवं यात्रियों के बीच वितरण किया गया
सीतामढ़ी जिलासंवाददाता राहुल कुमार की रिपोर्ट

मोदी के दूसरे कार्यकाल के एक साल पुरे होने पर भाजपा नेताओं द्वारा किया जा रहा वितरण मोदी 02.0 पत्रक
सीतामढ़ी, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 17 जून,20 ) । सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मास्क एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के पत्र को जानकी स्थान के टेंपो स्टैंड में टेंपो ड्राइवर एवं यात्रियों के बीच वितरण किया गया ।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सीतामढ़ी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मास्क एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के पत्र को जानकी स्थान के टेंपो स्टैंड में टेंपो ड्राइवर एवं यात्रियों के बीच वितरण किया गया, मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरा होने के बाद सरकार द्वारा किए गए एतिहासिक निर्णयों को आमजन के बीच रखा गया।
जिसमें आमजन ने मोदी सरकार के जन धन खाता उज्जवला गैस योजना आवास योजना के प्रति ख़ुशी व्यक्त करते हुए अनुच्छेद ३७० हटने और राम मंदिर के फ़ैसले को सबसे महत्वपूर्ण बताया साथ ही आम जनों को मास्क पहनने के लिए और सामाजिक दूरी के लिए जागरूक किया गया ।
इस जागरूकता अभियान में सीतामढ़ी विधानसभा सह प्रभारी विशाल कुमार, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोहित आनंद, जिला मंत्री वीरू कुमार आशीष कुमार शक्ति केंद्र के प्रभारी सुरेश स्वर्णकार एवं युवा मोर्चा के मिंटू कुमार,
दीपक कुमार, सितेश आनंद, कामेश कुमार , राजन चौधरी, विजय सोनी शामिल हुए।
समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा राहुल कुमार की रिपोर्ट प्रकाशित।
Published by Rajesh kumar verma

Comments