समस्तीपुर में हुआ मुसलाधार बारिश,जनजीवन हुआ अस्त - व्यस्त

समस्तीपुर में हुआ मुसलाधार बारिश,जनजीवन हुआ अस्त - व्यस्त

            सड़क के गढ़्ढे में जमा बरसात की पानी 

समस्तीपुर कार्यालय 

समस्तीपुर,, बिहार ( जनक्रान्ति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 23 जून,2020 ) । समस्तीपुर जिले में हुई मुसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त सा हो गया है । गरीबों की रोजी रोटी पर दोतरफा मार पर गई । एक तरफ प्रकृति का प्रकोप जारी है तो दूसरी तरफ लॉकडाउन का कहर ।
वहीं नगर परिषद क्षेत्र में नाले की साफ-सफाई नहीं हो पाने के कारण गली मुहल्ले की सड़कों पर नाले की गंदा पानी का बहाव हो रहा है । काशीपुर के वीर कुवंर सिंह कॉलोनी, धरमपुर, पंजाबी कॉलोनी, बी एड कॉलेज रोड, आर ए एन आर कॉलेज रोड, न्यू कॉलोनी धरमपुर, तिरहुत अकादमी सहित विभिन्न क्षेत्रीय इलाकों में बरसात के पानी घुटने से उपर जमा हो गया है। जिसके कारण पैदल राहगीरों को भी चलना मुश्किल हो गया है । नगर परिषद प्रशासन मौन बना हुआ है । समस्तीपुर कार्यालय से राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित ।Published by Rajesh kumar verma

Comments